राकेश गुप्ता ने साथियों समेत लिया बन रहे फ्लाईओवर का जायजा

भाजपा पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने निर्माणाधीन फ्लाईओवर का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:41 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:41 PM (IST)
राकेश गुप्ता ने साथियों समेत लिया 
बन रहे फ्लाईओवर का जायजा
राकेश गुप्ता ने साथियों समेत लिया बन रहे फ्लाईओवर का जायजा

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य और सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग भारत सरकार के निदेशक सदस्य राकेश गुप्ता ने जीटी रोड मंडी गोबिदगढ़ पर बन रहे फ्लाईओवर का साथियों सहित जायजा लिया। यह अंडरपास अंबे माजरा तलवाड़ा और फोकल प्वाइंट को आपस में जोड़ने का काम करेगा। उन्होंने फ्लाईओवर को मंजूर करने के बाद काम शुरू करने के लिए भारत के सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। राकेश गुप्ता ने बताया कि यह मांग कई साल से चली आ रही थी पर इस तरफ कभी भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब काम के आर्डर हुए तो सब लोग इसका राजनीतिक लाभ लेने के लिए अपने-अपने नाम का श्रेय लेने लग गए। इस अवसर पर उनके साथ मंडी गोबिदगढ़ मंडल के अध्यक्ष राकेश सिगला, जिला उपाध्यक्ष गगनदीप जैन, प्रशांत गोयल, जिला कोषाध्यक्ष साहिल गर्ग, मंडल महामंत्री पुनीत महावर, सन्नी गोयल, मंडल उपाध्यक्ष राजन कक्कड़, अंकुश गर्ग, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हितेश गांवड़ी, उपाध्यक्ष हिमांशु गोयल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी