भाजपा ने सरहिद शहर पार्क में चलाया सफाई अभियान

भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किए सेवा और समर्पण अभियान के तहत सरहिद में पार्क की सफाई की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:09 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:09 PM (IST)
भाजपा ने सरहिद शहर पार्क में चलाया सफाई अभियान
भाजपा ने सरहिद शहर पार्क में चलाया सफाई अभियान

संवाद सहयोगी, सरहिद : भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किए सेवा और समर्पण अभियान के तहत सरहिद में पार्क की सफाई की गई। मंडल अध्यक्ष अंकुर शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष एसएन शर्मा, विनय गुप्ता, शशि भूषण गुप्ता व हरीश अग्रवाल ने पार्क में झाड़ू लगाते हुए इसे साफ किया। अंकुर ने बताया कि 17 सितंबर से लेकर सात अक्तूबर तक सेवा और समर्पण अभियान जनहित में चलाया जा रहा है। इसके तहत ऐसी गतिविधियां की जा रही हैं। आने वाले दिनों में निश्शुल्क स्वास्थ्य चेकअप शिविर लगाए जाएंगे। शहर में पौधारोपण भी होगा।

chat bot
आपका साथी