भाजपाइयों ने मनाया पीएम का जन्मदिन

भारतीय जनता पार्टी के सरहिद मंडल ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया तथा केक भी काटा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:09 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:09 PM (IST)
भाजपाइयों ने मनाया पीएम का जन्मदिन
भाजपाइयों ने मनाया पीएम का जन्मदिन

संवाद सहयोगी, सरहिद : भारतीय जनता पार्टी के सरहिद मंडल ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया तथा केक भी काटा। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट एसएन शर्मा, मंडल अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा कि आज पूरा देश पीएम मोदी के नेतृत्व में तरक्की कर रहा है। उनकी जनहित नीतियों का सभी को पूरा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे ताकि सभी को केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही स्कीमों का पूरा लाभ मिल सके। इस मौके पर पूर्व मंत्री डाक्टर हरबंस लाल, नरेश सरीन, शशी भूष्ण गुप्ता, पवन कपिला, प्रह्लाद शर्मा, विनय गुप्ता, नीरज सूद, संदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी