भाजपा ने लगाया निश्शुल्क मेडिकल जांच कैंप

भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किए सेवा और समर्पण अभियान के तहत भगत कालोनी ब्राह्मण माजरा सरहिद में निश्शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:54 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:54 PM (IST)
भाजपा ने लगाया निश्शुल्क मेडिकल जांच कैंप
भाजपा ने लगाया निश्शुल्क मेडिकल जांच कैंप

संवाद सहयोगी, सरहिद : भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किए सेवा और समर्पण अभियान के तहत भगत कालोनी ब्राह्मण माजरा सरहिद में निश्शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। इस मौके पर सरहिद मंडल के अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से लेकर सात अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान जनहित में चलाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं, जिसके तहत ही यह चेकअप कैंप लगाया गया था। इस मौके पर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के प्रति भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष एसएन शर्मा, योगेश रत्न, विनय गुप्ता, शशी भूषण गुप्ता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी