मैं वृंदावन नू जाना.. भजन पर झूमे भक्त

श्री बावा लाल दयाल मंदिर के पूर्व प्रधान स्वर्गीय गुरदयाल दास भारती की याद में संगीतमय भजन संध्या का आयोजन श्री बावा लाल दयाल मंदिर गुरु नानक कालोनी मंडी गोबिदगढ़ में उनके परिवार द्वारा किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:54 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:54 PM (IST)
मैं वृंदावन नू जाना.. भजन पर झूमे भक्त
मैं वृंदावन नू जाना.. भजन पर झूमे भक्त

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : श्री बावा लाल दयाल मंदिर के पूर्व प्रधान स्वर्गीय गुरदयाल दास भारती की याद में संगीतमय भजन संध्या का आयोजन श्री बावा लाल दयाल मंदिर गुरु नानक कालोनी मंडी गोबिदगढ़ में उनके परिवार द्वारा किया गया। इसमें मंदिर पुजारी पंडित बद्री प्रसाद ने ट्रस्ट उपप्रधान सुभाष भारती एवं अश्वनी भारती लक्की द्वारा श्री गणेश पूजन सतगुरु श्री बावा लाल दयाल जी महाराज का पूजन करने के बाद ज्योति प्रज्वलित करके भजन संध्या आरंभ करवाई। इस भजन संध्या का गुणगान बस्सी पठाना की प्रसिद्ध भजन मंडली श्री जी कृपा मंडल के भीम सैन, भारत भूषण, आशु मौदगिल, अरवीन कुमार व नरिदर कुमार ने विशेष भजन कब रिझोगी प्यारी राधे, लाडली श्री राधा जी रख लो बरसाने में, मैं वृंदावन ने जाना मैंनू ठाकुर वाजा मारदा.. भजनों पर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर श्री बावा लाल दयाल ट्रस्ट के प्रधान दर्शन लाल भाटिया, नरिदर भाटिया विजय भारती, ओम प्रकाश भारती सुरिदर क्वात्रा, रोहित शर्मा शैंकी, शिवम बंसल, अवतार बेदी, प्रदीप भारती, राजिदर गुलाटी, रमन टंडन, गौरव टंडन, पवन भारती, शुभम भारती, वरुण गुलाटी, अनिल मेहता, नरिदर अरोड़ा, दविदर सचदेवा, अनिल भाटिया, जगदीश धीमान, शिवम बांसल, बबलू धीमान, लवली, बंटी, साहिल, विकास अरोड़ा, कुशागर भाटिया, नमन भाटिया, अवतार बेदी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी