बस्सी पठाना के युवा किसान विंग का किया चयन

भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की बैठक नंदपुर कलौड़ में हुई। इसमें संगठन के प्रदेशाध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:37 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:37 PM (IST)
बस्सी पठाना के युवा किसान विंग का किया चयन
बस्सी पठाना के युवा किसान विंग का किया चयन

संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की बैठक नंदपुर कलौड़ में हुई। इसमें संगठन के प्रदेशाध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह कृषि कानून 1994 में नरसिम्हा राव की सरकार समय पास किए गए। जिसके परिणाम अब सामने आ रहे हैं। किसानों को कानून रद कराने के लिए लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि सभी संगठन किसानों का साथ दें। किसान नेता गुरदीप सिंह कोटला ने कहा कि पंजाब के सियासी दलों को सियासत छोड़कर किसानों का साथ देना चाहिए। इस दौरान ब्लाक बस्सी पठाना के युवा किसान विग का भी चयन किया गया। इस अवसर पर गुरजिदर सिंह, गुरतेज सिंह, गुरदीप सिंह, इकबाल सिंह, कुलदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, वरिदरपाल सिंह, बलजीत सिंह, जसपाल सिंह भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी