बार एसोसिएशन चुनाव : धीमान और ग्रेवाल में होगी टक्कर

फतेहगढ़ साहिब कोविड-19 के चलते अप्रैल में स्थगित हुए पंजाब बार एसोसिएशन के चुनाव छह नवंबर को होने जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:10 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 07:30 AM (IST)
बार एसोसिएशन चुनाव : धीमान और ग्रेवाल में होगी टक्कर
बार एसोसिएशन चुनाव : धीमान और ग्रेवाल में होगी टक्कर

धरमिदर सिंह, फतेहगढ़ साहिब

कोविड-19 के चलते अप्रैल में स्थगित हुए पंजाब बार एसोसिएशन के चुनाव छह नवंबर को होने जा रहे हैं। फतेहगढ़ साहिब जिला अदालत की बार एसोसिएशन के लिए छह पदों के लिए 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सोमवार को अंतिम दिन तक सभी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र मंगलवार को वापस लिए जा सकते हैं। वहीं, चुनाव को लेकर कोर्ट कांप्लेक्स में चुनावी माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। सभी उम्मीदवार अपनी और अपने ग्रुप की जीत के लिए मतदाताओं के संपर्क में आने लगे हैं। मतदान छह नवंबर को सुबह साढ़े नौ बजे से चार बजे तक होगा। कोविड-19 के चलते कोर्ट कांप्लेक्स में इस बार दो पोलिग बूथ लगेंगे, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की भीड़ न हो और समय पर सभी मतदान भी कर सकें। मतदान के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइंस का पूरा ध्यान रखा जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए तेजिदर सिंह धीमान और राजवीर सिंह ग्रेवाल मैदान में है। ग्रेवाल पहले भी एक बार अध्यक्ष रह चुके हैं। धीमान की टीम में उपाध्यक्ष के लिए अमन सेखवां, सचिव के लिए रंजीतपाल चीमा, संयुक्त सचिव के लिए हरविदर रोमी, कोषाध्यक्ष के लिए हरमिदर सिंह खुर्मी और लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए रजनीश कुमार झांजी मैदान में हैं। ग्रेवाल की टीम में उपाध्यक्ष के लिए अमृतपाल सिंह सराओ, सचिव के लिए भवनपुनीत सिंह कैंपी, संयुक्त सचिव के लिए प्रदीप कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष के लिए गुरदेव सिंह सोहल और लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए मनदीप सिंह मैदान में उतारे गए हैं। इसके अलावा दस कार्यकारिणी सदस्य सर्वसम्मति से चुन लिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी