गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

मंडी गोबिदगढ़ए ऐतिहासिक गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में करवाए जा रहे 13 दिवसीय दीवान में कीर्तनीए भाइर् दविंदर सिंह शामिल हुए। उन्होंने गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए संगत को प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 12:40 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 12:40 AM (IST)
गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित
गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़

ऐतिहासिक गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में करवाए जा रहे 13 दिवसीय धार्मिक दीवानों की 11वीं रात को कीर्तनीए भाई दविदर सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब शामिल हुए। उन्होंने अपने विचारों से संगत को निहाल किया और श्री गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

प्रधान जगजीवन सिंह ऊभी ने बताया कि मंगलवार को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर गुरबाणी कंठ मुकाबलों के विजेताओं को इनाम बांटे जाएंगे। इस अवसर पर चेयरमैन भिदर सिंह, सुरिदर पाल सिंह भाटिया, हरबंस सिंह, गुरनाम सिंह, भुपिदर सिंह, दलजीत सिंह, गजिदर सिंह, मैनेजर सोमनाथ सिंह, हेड ग्रंथी भाई कुलविदर सिंह, हरबंस सिंह, बलविदर सिंह, रविदर सिंह पदम, त्रिलोक सिंह गांधी, अमरीक सिंह, जरनैल सिंह माजरी, मनजीत सिंह, हरमीत सिंह, गुरदर्शन सिंह दर्शी, हरमीत सिंह खालसा, प्रगट सिंह, रविदर सिंह भंगू, रणजीत सिंह, राजीव सिगला, त्रिलोचन सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरीक सिंह व संगत उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी