जमीन पर कब्जा करने की कोशिश, पांच के खिलाफ केस

थाना बस्सी पठाना की पुलिस ने गांव कलौड़ में कब्जा करने की नीयत से जमीन की बुआई करने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:54 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:54 PM (IST)
जमीन पर कब्जा करने की कोशिश, पांच के खिलाफ केस
जमीन पर कब्जा करने की कोशिश, पांच के खिलाफ केस

संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : थाना बस्सी पठाना की पुलिस ने गांव कलौड़ में कब्जा करने की नीयत से जमीन की बुआई करने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मलागर सिंह निवासी गांव समसपुर सिंहां ने बताया कि उसकी बहन भूपेंद्र कौर की शादी बलदेव सिंह निवासी गांव कलौड़ के साथ हुई थी। जिनके पास कोई बच्चा नहीं था और उसकी बहन और जीजा कई साल से उनके पास गांव समसपुर में ही रहते थे। बहन की मौत 2019 में हो गई थी और जीजा बलदेव सिंह की मौत 10 अक्टूबर को हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके जीजा बलदेव सिंह ने अपनी पूरी जायदाद शिकायतकर्ता और उसके भाइयों के नाम पर करवाई थी। अब उसे पता लगा है कि मृतक बलदेव सिंह की मलकीयत वाली गांव कलौड़ स्थित जमीन कथित व्यक्ति गुरमीत सिंह, चरनजीत सिंह, रणवीर सिंह, जिदर सिंह और गगनदीप सिंह निवासी कलौड़ ने कब्जा करने की नीयत से ट्रैक्टरों से बुआई कर ली। इस पर उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी