अशोक धीमान पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड के सदस्य नियुक्त

नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक धीमान को पंजाब सरकार द्वारा पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:09 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:09 PM (IST)
अशोक धीमान पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड के सदस्य नियुक्त
अशोक धीमान पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड के सदस्य नियुक्त

जेएनएन, बस्सी पठाना : नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक धीमान को पंजाब सरकार द्वारा पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। हलका विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी ने कहा कि अशोक धीमान टकसाली कांग्रेस नेता हैं और हमेशा ही पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने वर्करों का हमेशा सम्मान करती रही है। जिसके तहत अशोक धीमान को यह पद दिया गया है। इस अवसर पर नगर कौंसिल के अध्यक्ष रविदर रिकू, ओम प्रकाश तांगड़ी, निर्मल सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष सूद, मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतबीर सिंह, अमी चंद भटेड़ी, कौंसिल उपाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, पार्षद अनूप सिगला, श्याम गौतम, गुरमेल सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी