झूठ बोलकर कांग्रेस सत्ता में आई : आप

हाल ही में आम आदमी पार्टी की तरफ से नियुक्त की गईं फतेहगढ़ साहिब महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गुरबचन कौर अपनी टीम समेत गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुईं। इनके साथ जिला प्रभारी अजय सिंह लिबड़ा और जिला महासचिव ओंकार सिंह चौहान भी थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 04:20 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 04:20 PM (IST)
झूठ बोलकर कांग्रेस सत्ता में आई : आप
झूठ बोलकर कांग्रेस सत्ता में आई : आप

जागरण संवाददाता : फतेहगढ़ साहिब : हाल ही में आम आदमी पार्टी की तरफ से नियुक्त की गईं फतेहगढ़ साहिब महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गुरबचन कौर अपनी टीम समेत गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुईं। इनके साथ जिला प्रभारी अजय सिंह लिबड़ा और जिला महासचिव ओंकार सिंह चौहान भी थे।

गुरबचन कौर ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि कोई भी मैदान महिलाओं के बगैर फतेह नहीं किया जा सकता। लिबड़ा ने कहा कि पंजाब के हालात सभी के सामने हैं। चारों ओर हाहाकार मची हुई है। अकालियों ने दस वर्ष लोगों को गुमराह करके सत्ता का आनंद लिया और लोगों से झूठे वादे करके कांग्रेस राज में आई। किसी ने जनता का भला नहीं सोचा।

chat bot
आपका साथी