एससी स्कालरशिप घोटाले संबंधी आप की भूख हड़ताल जारी

एससी बच्चों के स्कालरशिप में हुए घोटाले के खिलाफ आम आदमी पार्टी की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:28 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:28 PM (IST)
एससी स्कालरशिप घोटाले संबंधी  आप की भूख हड़ताल जारी
एससी स्कालरशिप घोटाले संबंधी आप की भूख हड़ताल जारी

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : एससी बच्चों के स्कालरशिप में हुए घोटाले के खिलाफ आम आदमी पार्टी की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को भूख हड़ताल पर बैठने वालों में हलका अमलोह से किसान विग के जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह चीमा, गुरदयाल सिंह, सुखविदर कौर, नरिदर सिंह, विशाल शर्मा शामिल थे। इस मौके दर्शन सिंह चीमा ने मांग करते हुए कहा कि साधू सिंह धर्मसोत के खिलाफ मामला दर्ज कर स्कालरशिप घोटाले की अदायगी की रिकवरी कर बच्चों के खातों में डाली जाए। इस अवसर पर रुपिदर सिंह हैप्पी, ओंकार सिंह चौहान, गुरमीत सिंह, जानकी दास, कुलवंत सिंह, जरनैल सिंह, गुरिदर सिंह, सुरिदर सिंह, जगदेव सिंह, परमजीत सिंह, अमृता सोही आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी