मंत्री धर्मसोत के खिलाफ आप ने शुरू की साप्ताहिक भूख हड़ताल

आम आदमी पार्टी द्वारा जिला इंचार्ज अजय सिंह लिबड़ा की अगुआइ में जिला प्रबंधकीय परिसर के समक्ष एससी बचों के वजीफे घोटाले संबंधी साप्ताहिक भूख हड़ताल शुरू की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:09 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:09 PM (IST)
मंत्री धर्मसोत के खिलाफ आप ने  शुरू की साप्ताहिक भूख हड़ताल
मंत्री धर्मसोत के खिलाफ आप ने शुरू की साप्ताहिक भूख हड़ताल

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : आम आदमी पार्टी द्वारा जिला इंचार्ज अजय सिंह लिबड़ा की अगुआइ में जिला प्रबंधकीय परिसर के समक्ष एससी बच्चों के वजीफे घोटाले संबंधी साप्ताहिक भूख हड़ताल शुरू की गई। मंगलवार को शुरू भूख हड़ताल में एससी विग के जिलाध्यक्ष रुपिदर सिंह हैप्पी, वरिष्ठ नेता संतोख सिंह सलाना, एडवोकेट धरमिदर सिंह लांबा, एडवोकेट निर्मलजीत सिंह दीवाना, सुखदेव सिंह खंट बैठे।

इस मौके लिबड़ा ने कहा कि साधू सिंह धर्मसोत ने एससी होकर कैबिनेट पद का आनंद ही नहीं लिया, बल्कि एससी बच्चों के वजीफों में घोटाला कर उनके हक भी छीने हैं। जिस कारण प्रदेश के करीब दो लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है, क्योंकि स्कूलों और कालेजों को स्कालरशिप की अदायगी न होने कारण वह बच्चों को पेपर में बैठने नहीं दे रहे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह धर्मसोत के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में लगे हुए हैं। जिससे स्पष्ट होता है कि सब आपस में मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल लगातार एक सप्ताह चलेगी, जिस दौरान विभिन्न हलकों के नेता व वर्कर शिरकत करेंगे।

chat bot
आपका साथी