बस्सी पठाना में एक दर्जन लोगों ने थामा आप का दामन

बस्सी पठाना में आज करीब एक दर्जन लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Feb 2020 12:20 AM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 06:15 AM (IST)
बस्सी पठाना में एक दर्जन लोगों ने थामा आप का दामन
बस्सी पठाना में एक दर्जन लोगों ने थामा आप का दामन

संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : बस्सी पठाना में आज करीब एक दर्जन लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज रुपिदर हैप्पी व ब्लॉक प्रधान राज पुरी की अध्यक्षता में कांग्रेस के जिला सचिव सुखदेव सिंह खत्री ने साथियों सहित व अकाली भाजपा गठबंधन की विचारधारा से जुड़े एक दर्जन के करीब लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

पार्टी में शामिल होने वालों में ओम प्रकाश, पटेल कुमार, कुलवंत राय, टेक चंद, कश्मीर सिंह राणा, मोनू लुंबा, चरन सिंह, समरदीप सिंह, नारायण दास, जय सिंह, सज्जन सिंह, सुरजीत सिंह, गुलजार सिंह, हंस राज व सुखदेव सिंह खत्री आदि ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस व अकाली भाजपा गठबंधन की विचारधार से जुड़ कर देख लिया है। गत कई वर्षो से दोनों पार्टियों ने पंजाब को कंगाल बना दिया है।

इस कारण अब उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। इस अवसर पर राहुल, इंद्रजीत सिंह, सुक्खी बैदवान, गुरप्रीत सिंह गोपी, मनजोत सिंह, रणजीत सिंह, कश्मीर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी