नाबालिगा को शादी का झांसा देकर भगाया, केस

थाना बडाली आला सिंह की पुलिस द्वारा एक 15 वर्षीय नाबालिगा को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में एक नौजवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 11:44 PM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 11:44 PM (IST)
नाबालिगा को शादी का झांसा देकर भगाया, केस
नाबालिगा को शादी का झांसा देकर भगाया, केस

संवाद सहयोगी, सरहिद : थाना बडाली आला सिंह की पुलिस द्वारा एक 15 वर्षीय नाबालिगा को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में एक नौजवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार चुन्नी पुलिस चौकी की पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी गोद ली हुई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की जोकि दसवीं कक्षा की छात्रा है और घर से स्कूल पढ़ने गई थी, जोकि घर नहीं लौटी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे यकीन है कि उसकी लड़की को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर लखविदर सिंह ले गया है। इस शिकायत पर थाना बडाली आला सिंह की पुलिस ने लखविदर सिंह निवासी गांव बरास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस चौंकी चुन्नी कलां के इंचार्ज कुलविदर सिंह द्वारा दी की जा रही है। इस संबंध में कुलविंदर सिंह का कहना है कि जल्द ही गुम हुए व्यक्ति का पता लगा लिया जाएगा।

मोहल्ले की लड़कियों को छेड़ने से रोक तो पीट दिया

जेएनएन, नाभा-पटियाला : मोहल्ले की लड़कियों को छेड़ने से रोकने पर एक व्यक्ति से मारपीट की गई। पीड़ित सतनाम सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गांव कलिहाणा ने नाभा सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपित सतगुर सिंह पुत्र कृष्ण सिंह निवासी कलिहाणा, कालू सिंह, काका सिंह निवासी संगरूर व कुछ अज्ञात लोगों ने उसे 27 जनवरी को घेरकर इसलिए मारपीट की कि काकू व कालू पीड़ित के मोहल्ले की लड़कियों को तंग परेशान करते थे और वह उन्हें रोकता था। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी