मेरी प्रीत लग्गी है तिलकौं वालियां दे नाल..पर झूमे भक्त

श्री श्री 1008 बावा लाल दयाल जी महाराज का 666वां प्रकाशोत्सव धूमधाम व श्रद्धा के साथ प्रधान दर्शन लाल भाटिया की अध्यक्षता में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 04:31 PM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 04:31 PM (IST)
मेरी प्रीत लग्गी है तिलकौं वालियां दे नाल..पर झूमे भक्त
मेरी प्रीत लग्गी है तिलकौं वालियां दे नाल..पर झूमे भक्त

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : श्री बावा लाल दयाल ट्रस्ट द्वारा सत्संग भवन एवम धर्मशाला गुरु नानक कालोनी मंडी गोबिदगढ़ में योगीराज सतगुरु श्री श्री 1008 बावा लाल दयाल जी महाराज का 666वां प्रकाशोत्सव धूमधाम व श्रद्धा के साथ प्रधान दर्शन लाल भाटिया की अध्यक्षता में मनाया गया। जिसमें मुख्य यजमान रमेश मित्तल द्वारा सतगुरु श्री बावा लाल दयाल जी का दूध, दहीं व पंचाअमृत से जलाभिषेक करके पूजा अर्चना की गई। मुख्य अतिथि ऊषा क्वात्रा एवं विजय क्वात्रा ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके संकीर्तन आरंभ करवाया। कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे रेनू मेहता ने अपने भजनों पर श्रद्धालुओं को खूब नचाया, वहीं श्री बावा लाल दयाल संकीर्तन मंडल द्वारा सत्संग कीर्तन किया गया जिसमें मीनू अरोड़ा, दविदर सचदेवा, विकास अरोड़ा नीलम भाटिया और ऊषा क्वात्रा ने भजन 'मैंनू रख चरना दे कोल ध्यानपुर वालिया', 'मेरी प्रीत लग्गी है तिलकां वालिया दे नाल', 'ना इक पल मैनू तू बिसारे ना इक पल तैनू मैं बिसारा', 'मेरे सतगुरु पीरा दे पीर, दयावान दिला दियां जान जांदा ऐ..आदि भजन गाकर सभी मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस दौरान आए मेहमानों को श्री बावा लाल दयाल नाम का सिरोपा और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महासचिव नरिदर भाटिया, कोषाध्यक्ष विजय भारती, सुरिदर क्वात्रा, रमेश मित्तल, अनिल मेहता, सुरेश सिगला बबली, चरनजीत सिंह बाजवा, जगदीश धीमान, रामजी दास बत्रा, इकबाल मुहम्मद, गोगा, प्रदीप भारती, अमित भारती, अनिल भाटिया बंटी, सुभाष भारती, शिवम बांसल, विकास भारती, सुरिदर भाटिया, पवन भारती, राजेश भारती, विजय भाटिया, दविदर सचदेवा, अश्वनी भाटिया, वरिदर अरोड़ा, अंजली भारती, नीलम भाटिया, रेखा भारती, कामनी भारती, मीनू अरोड़ा, प्रीति भारती, आशिमा बेदी, कनिका घावरी, राज रानी, आशा टंडन, संगीता माटा, सुनीता महाजन, सान्वी भारती, वीणा टंडन, रिया भारती, पुष्पा भारती, मंजू टंडन, कांता, वीना भारती, वीना क्वात्रा, शीलू मिश्रा, पवन भाटिया, पवन टंडन, वीना अरोड़ा, बंटी भारती, अश्वनी लक्की, सोहन सिंह बस्सी पठाना व पंडित वरुण मिश्रा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी