अपने पुत्र के अंगीठे की राख को खेतो में डाल कर आम का पौधा लगाया

बेटे की याद में उसकी राख डाल आम का पौधा रोपा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 09:50 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 09:50 PM (IST)
अपने पुत्र के अंगीठे की राख को खेतो में डाल कर आम का पौधा लगाया
अपने पुत्र के अंगीठे की राख को खेतो में डाल कर आम का पौधा लगाया

संवाद सूत्र, कोटकपूरा : जरनैल सिंह सरां रिटायर्ड जूनियर इंजीनियर पंजाब राज्य बिजली बोर्ड का युवा बेटा मनदीप सिंह का पिछले दिनी बीमारी कारण देहांत हो गया। यह अपने मां-बाप का अकेला पुत्र था और दो बहनों का भाई था। मनदीप सिंह के असमय चले जाने से परिवार को गहरा सदमा लगा। परिवार ने मनदीप के चिता की राख को संभालने के उपरांत अपने खेत में डाल कर आम का पेड़ पत्नी हरजीत कौर और बेटे अनमोलदीप सिंह द्वारा लगाया गया। इस मौके पर मनतार सिंह बराड़ पूर्व विधायक, कुलतार सिंह संधवा विधायक, भाई हरनिरपाल सिंह कुक्कू, काला ग्रोवर, तेज सिंह मान, रछपाल सिंह भुल्लर, गुरचरन सिंह सरा रिटायर्ड सेशन जज, नरजिंदर सिंह खारा, राजिंदर सिंह सरा सेवा मुक्त तहसीलदार, विसाखा सिंह सरा सेवा मुक्त सहायक खुराक और सप्लाई अफसर, शिव पाल, दर्शन सिंह सहोता वाइस चेयरमैन, कुलबीर सिंह मत्ता, अनंतदीप सिंह रोमा की तरफ से परिवार के साथ गहरे दु:ख का इजहार किया गया।

उधर श्री मुक्तसर साहिब : पंजाब गवर्नमेंट पेंशनरर्ज एसोसिएशन जिला श्री मुक्तसर साहिब के कैशियर बख्तावर सिंह मान (66) बीती दो अप्रैल को अकाल के चले गए। उनकी याद में पेंशनर एसोसिएशन के स्थानीय कोटकपूरा रोड स्थित पेंशनर भवन में शोक सभा आयोजित की गई। एसोसिएशन के जिला प्रधान हरदेव सिंह और चेयरमैन नत्था सिंह की सांझी प्रधानगी में हुई इस शोकसभा में वाइस चेयरमैन बसंत सिंह राजू, बख्शीश सिंह, मेजर सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, महा सचिव कर्मजीत शर्मा, अजीत कुमार, जोगा सिंह, इंज. अशोक कुमार, चौ. अमी चंद, बोहड़ सिंह, डिप्टी सुंदर सिंह, चौ. बलबीर सिंह, महिन्द्र सिंह, अमरजीत दाबड़ा और प्रैस सचिव जगदीश राय ढोसीवाल आदि मौजूद थे। बैठक दौरान सभी बुलारों ने मान की जत्थेबंदी और समाज प्रति निभाई सेवाओं की प्रशंसा की। उनके निधन पर संस्था को कभी न पूरा होने वाला घाटा बताया। यह जानकारी देते हुए प्रैस सचिव ने बताया है कि मृतक की याद में दो मिनट का मौन धारण किया गया। ‌र्स्व. मान नमित अंतिम अरदास और पाठ का भोग आगामी 21 अप्रैल बुधवार को बठिडा रोड स्थित शांति भवन में 12 बजे से एक बजे तक डाला जाएगा। एसोसिएशन द्वारा अरदास में शामिल सभी को कोरोना के बचाव के लिए सरकारी हिदायतों की पालना करने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी