नशा छुड़ाओ केंद्र, ओट सेंट्रर के कर्मचारी छह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

फरीदकोट के नशा छुड़ाओ केंद्र ओट्स सेंटर और रेहेबलीटेशन सेंटरों के कर्मचारियों ने छह दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:26 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:26 PM (IST)
नशा छुड़ाओ केंद्र, ओट सेंट्रर के कर्मचारी छह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
नशा छुड़ाओ केंद्र, ओट सेंट्रर के कर्मचारी छह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

संवाद सूत्र, फरीदकोट : फरीदकोट के नशा छुड़ाओ केंद्र, ओट्स सेंटर और रेहेबलीटेशन सेंटरों के कर्मचारियों ने छह दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। इस संबंध में उन्होंने जिले के डीएमसी, गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज व अस्पताल के विभाग अध्यक्ष और सबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया। इस बारे में सरकारी डी एडिक्शन एंड रीहेबलीटेशन सोसायटी के प्रधान गुरसाहिब सिंह ने बताया कि सोसायटी की तरफ से मांगों को लेकर छह दिसंबर से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है, क्योंकि उनके बार-बार ज्ञापन देने पर भी सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नही दे रही है। इसलिए मजबूरीवश उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है।

chat bot
आपका साथी