कृषि सुधार कानून रद करवाने तक संघर्ष रखेंगे जारी

पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि सुधार कानून का विरोध किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 04:38 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 04:38 PM (IST)
कृषि सुधार कानून रद करवाने तक संघर्ष रखेंगे जारी
कृषि सुधार कानून रद करवाने तक संघर्ष रखेंगे जारी

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि सुधार कानून के खिलाफ बुलाए गए विधानसभा बैठक के दूसरे दिन की कार्रवाई में स्टेट सरकार की तरफ से खेती कानून के खिलाफ मत लाया गया, जिसमें इन कानूनों को नकारते हुए इनका विरोध किया गया। वही पंजाब सरकार की इस करवाई को किसान जथेबंदियो ने बढि़या कदम बताते हुए, पंजाब सरकार की सराहना की। लेकिन अभी इस लड़ाई को केंद्र सरकार के खिलाफ बताते हुए इन कानूनों को वापस लिए जाने तक केंद्र सरकार के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखने की बात कही। बुधवार को पंजाब भर की सभी किसान जथेबंदियों द्वारा की जा रही बैठक में इस संघर्ष की अगली रणनीति तय करने के बाद संघर्ष को जारी रखने की बात कही। इस मौके पर बिन्दर सिह गोलेवाला , लाल सिह गोलेवाला , बोहड सिह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी