सुंदरकांड के पाठ से बजरंगबली की कृपा जल्द होती है : शास्त्री

माघ पूर्णिमा मौके गौशाला स्थित श्री हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 10:03 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:03 PM (IST)
सुंदरकांड के पाठ से बजरंगबली की कृपा जल्द होती है : शास्त्री
सुंदरकांड के पाठ से बजरंगबली की कृपा जल्द होती है : शास्त्री

संवाद सहयोगी, फरीदकोट : माघ पूर्णिमा मौके गौशाला स्थित श्री हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सबसे पहले ऊषा, मधु गर्ग ने सुंदरकांड पाठ किया। इसमें काफी भक्तजनों ने भाग लिया और उसके बाद भजन कीर्तन का आनंद लिया। वहीं संकीर्तन का मुख्य आकर्षण श्रीबालाजी का भव्य दरबार रहा।

संकीर्तन की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई। इसमें सभी भक्तजनों ने शामिल होकर प्रभु भक्ति का आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान भजन गायक व श्रीबालाजी संघ के पूर्व प्रधान मोनू ठाकुर ने श्रीबालाजी के भजनो का गुणगान करते हुये सभी भक्तों को निहाल किया।

इस मौके प्रधान अनिल शर्मा व संजीव कुमार शिवा और पंडित कमल किशोर शास्त्री ने बताया माघ पूर्णिमा बडी धूमधाम से मनाई जाती है। माघ पूर्णिमा मौके सुंदर कांड के पाठ का विशेष महत्व है। हनुमानजी सप्त चिरंजीवी में से एक हैं। यानी वे अभी भी पृथ्वी पर शरीर मौजूद हैं। यह माना जाता है कि जहां भी सुंदरकांड का पाठ होता है वहां हनुमानजी किसी न किसी रूप में पाठ सुनने अवश्य आते हैं। यह कई लोगों ने साक्षात अनुभव भी किया है। उन्होंने आगे कहा कि श्री बालाजी के दरबार मे जो भी इंसान सच्चे मन और भक्ति भाव से अर्जी लगता है उसकी सुनवाई जरूर होती है। कोई भी भक्त उदास नहीं लौटता। सच्चे मन से बालाजी महाराज को याद करके हमेशा जीत ही हासिल होती हैं। बालाजी जिस भगत का हाथ पकड़ लेते हैं, उनका साथ कभी नहीं छोड़ते। इस मौके श्री बाला जी प्रसाद लंगर भी लगाया गया।

समारोह के दौरान कैशियर नरेश कुमार बांसल, चौकी बुकिग राकेश कुमार ठाकुर, अजय गौड़ ,चौकी प्रभारी अजय कुमार शर्मा, मंदिर रख रखाव वरिंद्र गोयल, राजिदर गोयल, इकबाल सिंह लक्की, मोहन लाल, अरुण कुमार गुप्ता राजिदर महंत, संजीव देसी, विनोद अरोड़ा, अरुण कुमार नीटा, मनोज कुमार और डा रेशम पार्षद, रिशु गुप्ता पार्षद, का विशेष सम्मान में गाया और इस वक्त विधायक कुशलदीप ढिल्लों की पत्नी को भी सम्मानित किया गया। दीपक गोयल विनय गुप्ता, संजीव गोयल राम जी लाल, एडवोकेट कृष्ण कुमार, नरेश बांसल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी