45 दिन के पाठ्यक्रम मुकम्मल होने के बाद सिलाई मशीन दी

समाजसेवी संस्था यूनाइटेड सोशल आर्गेनाइजेशन ने काम करो प्रोजेक्ट के तहत दिव्यांग लड़कियों और अन्य को 45 दिन की सिलाई की प्रशिक्षण दिया। इसके बाद उनको एक -एक सिलाई मशीन भी उपलब्ध करवाई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:31 PM (IST)
45 दिन के पाठ्यक्रम मुकम्मल होने के बाद सिलाई मशीन दी
45 दिन के पाठ्यक्रम मुकम्मल होने के बाद सिलाई मशीन दी

संवाद सूत्र,कोटकपूरा : समाजसेवी संस्था यूनाइटेड सोशल आर्गेनाइजेशन ने 'काम करो' प्रोजेक्ट के तहत दिव्यांग लड़कियों और अन्य को 45 दिन की सिलाई की प्रशिक्षण दिया। इसके बाद उनको एक -एक सिलाई मशीन भी उपलब्ध करवाई। इस दौरान विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे हरविंदर सिंह बिट्टा एमडी गोबिद एग्रीकल्चर व‌र्क्स और अकाशदीप सिंह एमडी देव ब्रदर्स ने बताया कि प्रशिक्षण लेन के बाद बहनें सिलाई मशीन मिलने के बाद आराम से परिवार को पाल सकतीं हैं। समागम की अध्यक्षता करते हुए चनाब ग्रुप आफ एजूकेशन के संचालक बलजीत सिंह खीवा ने कहा कि आज के समय में जो भी कोई दिव्यांग है, वह खुद को किसी से कम न समझे, क्योंकि शारीरिक पक्ष से अपंग लोगों ने समाज में हमेशा वह काम करके दिखा दिए हैं, जो स्वस्थ शरीर वाला व्यक्ति करन से असमर्थ है। यूएसओ के संस्थापक गुरप्रीत सिंह काका ने कहा कि आज हर ट्रेनिग लेने वाली बहन को सिलाई मशीन और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया है। स्टेज संचालन समाजसेवी उदय रणदेव ने किया। यहां जगतार सिंह, पवन कुमार, मनदीप सिंह घोलिया, अंकुश बजाज, अमरदीप सिंह दीपा, रमनदीप घोलिया, मैडम सुमन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी