बादल ने कहा- कांग्रेस, गर्मख्याली मेरी व सुखबीर की शहादत चाहते हैं तो हम तैयार

पोल खोल रैली में शामिल होने के लिए शिअद के शीर्ष नेता प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर प्रहार किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 12:53 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 08:52 AM (IST)
बादल ने कहा- कांग्रेस, गर्मख्याली मेरी व सुखबीर की शहादत चाहते हैं तो हम तैयार
बादल ने कहा- कांग्रेस, गर्मख्याली मेरी व सुखबीर की शहादत चाहते हैं तो हम तैयार

जेएनएन, फरीदकोट। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने फरीदकोट रैली में कांग्रेस व गर्मख्यालियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा,'कांग्रेस और गर्मख्याली मेरी व सुखबीर की शहादत लेना चाहते हैं तो हम तैयार हैं। अगर इस शहादत से पंजाब में शांति रह सकती है तो हम तैयार हैं। जहां भी वे आने के लिए कहेंगे हम आ जाएंगे। पंजाब में पहले भी बहुत खून बहा है और बह जाएगा। कोई फर्क नहीं पड़ता।'

गौरतलब है कि शिअद की फरीदकोट रैली के लिए सरकार ने अनुमति नहीं थी, जिस पर शिअद ने हाईकोर्ट में याचिका लगाकर मंजूरी ली। बेअदबी मामले पर जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट आने के बाद बादल परिवार लगातार गर्मख्यालियों व सिख संगठनों के निशाने पर है। बादल ने कहा, 'एक आदमी रैली में पिस्तौल लेकर घुस आया था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। ए जो पिस्तौल लई फिरदे ने, कोई परवाह नहीं सानू ऐहनां दी। जिन्ने सांह ने उन्ने भुगत के ई जाने ने।'

गांधी परिवार ने पंजाब के साथ धोखा किया

बादल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में गांधी परिवार के तीन प्रधानमंत्री हुए। और तीनों ने पंजाब के साथ धोखा किया। महात्मा गांधी ने कहा था कि जल्दबाजी न करें, लेकिन कांग्रेसियों को जल्दी थी कि उनको राज मिले। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पंजाब सूबा बनाने से मना कर दिया था। यहां तक कहा था कि मेरी लाश पर ही पंजाब सूबा बनेगा। कुर्बानियां देकर हमने अपना हक लिया। इसके बावजूद हमें अधूरा पंजाब मिला।

राजधानी भी नहीं मिली और पंजाबी बोलने वाले पूरे इलाके भी हमें नहीं दिए गए। इंदिरा गांधी ने श्री अकाल तख्त साहिब पर हमला करवाया। सरोवर का पानी खून से लाल कर दिया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छाती पर गोलियां चलाई गई। राजीव गांधी के समय 1984 के कत्लेआम में सिखों के गले में टायर डाल कर मार डाला गया। किसी को कोई सजा नहीं दी गई।

कुछ लोग आग लगाकर खुद पीछे हो जाते हैं

बादल ने कहा कि अलगाववादी सिमरनजीत सिंह मान का आज तक कोई नुकसान नहीं हुआ। ये लोग आग लगाकर खुद पीछे हो जाते हैं। जिन लोगों ने पंजाब को नुकसान पहुंचाया, वे इकट्ठा हो गए हैं।

उधर,  अकाली दल की रैली के विरोध में कई सिख जत्थेबंदियों ने रैली स्थल से कुछ दूरी पर प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्य रैली में घुसने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कुछ लोगों ने बेरिकेट्स तोड़कर रैली स्थल में घुसने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया। स्थिति पर काबू करने के लिए आइजी फिरोजपुर भी मौके पर पहुंचे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी