रोहित ग्रोवर के सिर सजा नगर कौंसिल के प्रधान का ताज

वर्ष 2003 के बाद एक बार फिर कांग्रेस ने नगर कौंसिल पर कब्जा कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 09:45 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 09:45 PM (IST)
रोहित ग्रोवर के सिर सजा नगर कौंसिल के प्रधान का ताज
रोहित ग्रोवर के सिर सजा नगर कौंसिल के प्रधान का ताज

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर :

वर्ष 2003 के बाद एक बार फिर कांग्रेस ने नगर कौंसिल पर कब्जा जमाते हुए रोहित (रिकू) ग्रोवर के सिर प्रधानगी का ताज सजाया है। साथ ही राजिदर सिप्पी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मिशेल गाचली को उपाध्यक्ष बनाया गया है। विधायक परमिदर सिंह पिकी, जीरा के विधायक कुलबीर सिंह जीरा के साथ एसडीएम अमित गुप्ता ने 33 पार्षदों से बैठक की। इस मौके पर विधायक परमिदर पिकी ने साफ किया है कि एक साल बाद कामकाज का रिव्यू किया जाएगा। मीटिग में पार्षदों की रोहित के नाम पर प्रधानगी की मोहर लगने के बाद पिकी ने कहा कि सभी को एक वर्ष के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है और उनकी कार्यप्रणाली देखने के बाद अगले वर्ष फिर से मौका दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हर कार्यकर्ता को आगे आने का मौका दिया जाएगा। इसी सोच ते तहत सभी के कार्यकाल का एक-एक वर्ष का समय रखा गया है।

प्रधानगी पद संभालते ही रोहित ग्रोवर ने कहा कि शहर में पहले विकास जोरों पर है। उनके कार्यकाल में किसी विरोधी पक्ष का काम नहीं रोका जाएगा। वे सबको साथ लेकर चलेंगे। ताजपोशी के बाद विधायक पिकी और प्रधान ग्रोवर शहरवासियों की शुक्रिया अदा करने के लिए बाजारों में पैदल निकले और शहर वासियों से बात की। रोजाना एक पार्षद देगा ड्यूटी

रोजाना नगर कौंसिल में एक पार्षद सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगा जो लोगों की समस्याएं सुन उनका समाधान करवाएगा। जल्द सिटी में सरकारी पार्किंग बनाने के अलावा पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बाबा साहेब की जयंती पर गांव हाक्केवाला में अढ़ाई एकड़ भूमि में पार्क बनाने के अलावा शहर में सौ फीसदी सीवरेज व साफ जल की व्यवस्था करवाई जाएगी।

कोट----- साल 2017 में नगर कौंसिल पर 7.50 करोड़ रुपये का कर्ज था, लेकिन अब कौंसिल के खाते में करीब 15 करोड़ रुपये एडवांस जमा है। शहर की हर समस्या को हल किया जा रहा है।

-परमिदर पिकी, विधायक फिरोजपुर शहर

थोड़ी खुशी ज्यादा गम

वर्ष 2017 में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए राजिदर सिप्पी के भाई 69 वर्षीय महिदर सिंह की तीन अप्रैल को हार्ट अटैक कारण मृत्यु हो गई थी और आज सोमवार को उनकी रस्म क्रिया थी। एक तरफ भाई की मौत का दुख तो दूसरी तरफ वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने की खुशी। सिप्पी ने कहा कि भाई की मौका का गम ज्यादा है। अगर उनका भाई इस मौके पर उनके साथ होता तो ज्यादा खुशी होती। फूल की टूटी पंखड़ियों से मजबूत हुआ हाथ

आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब नगर कौंसिल के सभी 33 वार्ड पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत हुई। मौजूदा हाउस में ज्यादातर पार्षद भाजपा से टूट कर कांग्रेस का हाथ थामा है और यही कारण है कि फूल की टूटी पंखुड़ियों ने ही कांग्रेस का हाथ मजबूत करने में अहम योगदान दिया है। कांग्रेस ने भी बागी भाजपाई मिशेल गाचली व राजिदर सिप्पी पर विश्वास कर उन्हें उपाध्यक्ष की कमान सौंपी है।

chat bot
आपका साथी