गुरु की ढाब, पंजगराईं और खारा में सड़क जाम

केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए ऑार्डिनेंस के खिलाफ सड़क जाम किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 03:58 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 03:58 PM (IST)
गुरु की ढाब, पंजगराईं और खारा में सड़क जाम
गुरु की ढाब, पंजगराईं और खारा में सड़क जाम

संवाद सहयोगी, जैतो

केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए किसान और लोक विरोधी कृषि विधेयक के विरोध में आज भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा की तरफ से समूह किसान जत्थेबंदियों के बुलावे पर तालमेल संघर्ष के अंतर्गत •िाला प्रधान जसपाल सिंह नंगल, •िाला जनरल सचिव नत्था सिंह रोड़ी कपूरा, हरप्रीत सिंह दल सिंह वाला, के नेतृत्व में गुरु की ढाब, पंजगराईं और खारा में सड़क जाम करके रोष प्रदर्शन किया गया। धरने में अमन स्पो‌र्ट्स क्लब रोड़ी कपूरा के समूह नौजवानों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पंजाब खेत म•ादूर यूनियन, नौजवान भारत सभा (ललकार) सांझा अध्यापक मोर्चा के नेताओं ने शिरकत की। ब्लाक जैतो की तरफ से गुरू की ढाब में बठिडा-फरीदकोट मार्ग 3 घंटे ज

ाम करने के बाद से जैतो के बाजाखाना चौंक में मार्च निकाल कर शहर में केंद्र सरकार का पुतला फूँका गया।

इस मौके पर बसंत सिंह मान रोड़ी कपूरा, ब्लाक कोटकपूरा के अध्यक्ष निर्मल सिंह जीना वाला, नछत्तर सिंह, सुखदेव सिंह रण सिंह वाला, मोहन सिंह बाड़ा भाईका, गुरजीत सिंह औलख, जबरजंग सिंह खारा, नौभास के नेता गुरप्रीत सिंह, भोला सिंह, ठेका संघर्ष समिति के इकबाल सिंह पूहला, रवीन्द्र सिंह सेवेवाला (पी एस यू रंधावा), साझा अध्यापक मोर्चा के यशवंत सिंह, पंजाब खेत मजदूर यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अंग्रेज सिंह गोरा मत्ता, आशा वर्कर यूनियन एटक के सूबा नेता अमरजीत कौर रण सिंह वाला, यशवंत सिंह तारा सिंह, बलविन्दर सिंह, बलदेव सिंह और पी एस यू शहीद रंधावा के गगनदीप सिंह दबड़ीखाना और पंजाब खेत यूनियन के करमजीत सिंह सेवेवाला और समाज सेवी हैपी शर्मा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी