कृषि सुधार कानून के विरोध में आरएसएस पदाधिकारी का घेराव आज

कृषि सुधार कानून के विरोध में पंजाब स्टूडेंट यूनियन (पीएसयू) और नौजवान सभा की ओर से प्रदर्शन किया जाऐएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 04:29 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 04:29 PM (IST)
कृषि सुधार कानून के विरोध में आरएसएस पदाधिकारी का घेराव आज
कृषि सुधार कानून के विरोध में आरएसएस पदाधिकारी का घेराव आज

जासं, फरीदकोट

कृषि सुधार कानून के विरोध में पंजाब स्टूडेंट यूनियन (पीएसयू) और नौजवान भारत सभा द्वारा बुधवार दिन में 11 बजे आरएसएस जिला विभाग संचालक के घर का घेराव किया जाएगा।

पंजाब स्टूडेंट यूनियन के जिला प्रधान केशव आजाद ने बताया कि कृषि सुधार कानून किसानों के लिए घातक है। इसके लिए पंजाब के किसान पिछले लंबे समय से रेलवे ट्रैक पर दिन-रात संघर्ष कर रहे हैं। किसानों के संघर्ष को उनका संगठन पुरजोर समर्थन कर रहा है। कृषि कानून के पीछे किसानों को खत्म करने की बड़ी साजिश है, जिसे पंजाब व देश के किसान कभी पूरा नहीं होने देंगे। वह लोग किसानों के साथ खड़े। इसी क्रम में बुधवार को दिन में 11 बजे आरएसएस के विभाग संचालक डा. दीपक गोयल के घर का घेराव नौजवान भारत सभा व पीएसयू द्वारा किया जाना है। वह लोग पहले रेलवे स्टेशन पर एकत्र होंगे और यहीं से काफिले के रूप में फिरोजपुर रोड स्थित उनके घर के समक्ष पहुंचेंगे। हालांकि उक्त घेराव को देखते हुए पहले ही पुलिस द्वारा सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

फरीदकोट जिले में किसानों द्वारा पिछले 20 दिनों से पांच जगहों पर पक्के धरने लगाए गए हैं। इसमें फरीदकोट, जैतो व रोमाणा अलवेल सिंह रेलवे स्टेशन के समझ रेलवे ट्रैक जबकि कोटकपूरा में भाजपा नेता सुनीता गर्ग व पेट्रोल पंप पर धरना चल रहा है।

chat bot
आपका साथी