कैप्टन संधू के नेतृत्व में किसानों ने निकाला रोष मार्च

कृषि विधेयक के खिलाफ विधानसभा हलका दाखा के किसानों की ओर से कैप्टन संदीप सिंह संधू राजनैतिक सचिव मुख्यमंत्री पंजाब के नेतृत्व में ट्रैक्टर रोष मार्च निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 03:40 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:11 AM (IST)
कैप्टन संधू के नेतृत्व में किसानों ने निकाला रोष मार्च
कैप्टन संधू के नेतृत्व में किसानों ने निकाला रोष मार्च

जेएनएन, मुल्लांपुर दाखा : कृषि विधेयक के खिलाफ विधानसभा हलका दाखा के किसानों की ओर से कैप्टन संदीप सिंह संधू राजनैतिक सचिव मुख्यमंत्री पंजाब के नेतृत्व में ट्रैक्टर रोष मार्च निकाला गया।

बाबा जाहर बली ग्राउंड बद्दोवाल से रवाना होते समय कैप्टन संदीप सिंह संधू ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी विधेयक से अकेले किसानों की ही नहीं बल्कि सभी वर्गो की कमर टूट जाऐगी। देश के किसान को बरबाद करने में अकेली भाजपा का ही नहीं बल्कि उनकी हिस्सेदार पार्टी शिरोमणि अकाली दल भी बराबर की जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का प्रमुख प्रकाश सिंह बादल पहले इन अध्यादेश की प्रशंसा करता रहा। परन्तु लोगों के रोष को देखते संघर्ष का पैंतरा अपना लिया। इस मौके पर डॉ. करण वडिंग, उपचेयरमैन पेडा, संदीप सिंह सेखों प्रधान एनएसयूआइ लुधियाना देहाती, मनजीत सिंह भरोवाल चेयरमैन मार्केट समिति मुल्लांपुर, सुरिदर सिंह चेयरमैन मार्केट समिति सिद्धवां बेट, तेलू राम बांसल प्रधान नगर कौंसिल मुल्लांपुर, करणवीर सिंह सेखों सीनियर उपाध्यक्ष नगर कौंसिल मुल्लांपुर, दर्शन सिंह बीरमी, हरनेक सिंह सराभा और जिला परिषद सदस्य कुलदीप सिंह बद्दोवाल आदि उपस्थित थे।

दुकानदारों, व्यापारियों व जत्थेबंदियां करेंगी बंद का समर्थन जेएनएन, श्री माछीवाड़ा साहिब : केंद्र सरकार के खिलाफ 25 सितंबर को पूर्ण पंजाब बंद के समर्थन में सच्चा सौदा आढ़ती एसोसिएशन माछीवाड़ा की तरफ से किसानों व अन्य जत्थेबंदियों के साथ शहर में रोष मार्च किया गया।

इस दौरान समूह किसान जत्थेबंदियां, सीपीआइ, भ्रष्टाचार विरोधी फ्रंट, दि ट्रक ऑपरेटर यूनियन, तर्कशील सोसायटी पंजाब, अकाउंटेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मास्टर्ज अकादमी और लोक संघर्ष कमेटी ने पंजाब बंद का समर्थन किया।

स मौके आढ़ती एसो. के प्रधान तेजिदर सिंह कून्नर, हरजिदर सिंह खेड़ा, अरविदरपाल सिंह बिकी, गुरनाम सिंह नागरा, नितिन जैन, परमिदर सिंह नोना, कामरेड जगदीश राय बौबी, सुखविदर सिंह भट्टियां, अमरीक सिंह धारीवाल, मनजीत सिंह मक्कड़, रणधीर सिंह धीरा, दर्शन सिंह, सुखविदर सिंह गिल्ल, करन सिंह गिल्ल, करमजीत सिंह अढ्यिाना, लक्की मक्कड़ भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी