प्रकाश पर्व पर केंद्रीय विद्यालय में समारोह करवाया

गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर केन्द्रीय विद्यालय फरीदकोट में समागम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 06:30 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 06:26 AM (IST)
प्रकाश पर्व पर केंद्रीय विद्यालय में समारोह करवाया
प्रकाश पर्व पर केंद्रीय विद्यालय में समारोह करवाया

जागरण संवाददाता, फरीदकोट

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर केंद्रीय विद्यालय फरीदकोट में समागम करवाया गया। देश पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद का जन्मदिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य आरडी गौतम द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किए गए, जिसके उपरांत अन्य अध्यापकों, स्टाफ व विद्यार्थी द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित की गई।

समगाम के दौरान स्कूल के प्रभारी प्राचार्य आरडी गौतम द्वारा विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक गुरू नानक देव की शिक्षाओं को बताते हुए जीवन में उसे उतारने की अपील की गई। प्राथमिक व माध्यमिक के विद्यार्थियों द्वारा शबद गायन भी इस अवसर पर किया गया। देश के पहले शिक्षा मंत्री के जन्मदिन को समर्पित विद्यार्थियों के विभिन्न मुकाबले करवाए गए, इसके बाद विद्यार्थियों की ओर रैली निकाली गई। समागम के उपलक्ष्य पर स्कूल के कला शिक्षा केदारनाथ द्वारा गुरू नानक देव जी के चित्र बनाए गए।

chat bot
आपका साथी