प्रदेश सरकार के फैसले का किसानों ने किया स्वागत

पंजाब सरकार द्वारा कृषि कानून और बिजली संशोधन बिल को नामंजूर करने का फैसला ऐतिहासिक है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:12 AM (IST)
प्रदेश सरकार के फैसले का किसानों ने किया स्वागत
प्रदेश सरकार के फैसले का किसानों ने किया स्वागत

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

पंजाब सरकार द्वारा कृषि कानून और बिजली संशोधन बिल को नामंजूर कर पंजाब विधानसभा में संकल्प लाने और किसानों की रक्षा के लिए तीन नए बिल पास करना ऐतिहासिक फैसला है। पंजाब विधानसभा की तरफ से किसानों के हक में पास किए गए बिलों संबंधी किसान सर्वजीत सिंह सेखो मचाकी मल्ल, शमिन्दर सिंह, गुरमेल सिंह ढीमांवाली, कुलविन्दर सिंह, शिवराज सिंह ढिल्लों सादिक, नैब सिंह जंड वाला, बलकरन सिंह फरीदकोट,करमजीत सिंह टैहना ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा में राज्य के किसान, मजदूर, व्यापारी और हर वर्ग के पक्ष में फैसला लेते केंद्र के तीनों कानूनों का विरोध कर इसके विरुद्ध संकल्प के पास किया गया, जो कि ऐतिहासिक है। किसानों ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री पानी के रक्षक बने और अब किसानों के साथ ले जा कर उन्हों ने इतिहास रचा है। किसानों ने कहा कि आज का दिन पंजाब की किसानी को बचाने सम्बन्धित एतिहासिक दिन था, और मुख्यमंत्री पंजाब के इन किसानों, व्यापारियों, म•ादूरों के हितों की चौकीदारी करते बिलों के लिए हम उनके धन्यवादी हैं।

व्यापारी अशोक जैन फरीदकोट, महिद्र बांसल, रवि बांसल, दीपक कुमार सोनू सादिक ने पंजाब सरकार के इस फैसले की सराहना की और कहा कि पंजाब विधान सभा में लाए यह बिल पंजाब की किसानी, व्यापारी, म•ादूर वर्ग के इलावा पंजाब की आर्थिकता को भी बचाने में मील पत्थर साबित होंगे।

chat bot
आपका साथी