एससी विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप योजना शुरु करना ऐतिहासिक फैसला
पंजाब सरकार द्वारा भगवान वाल्मिकी प्रकटोत्सव को समर्पित समारोह अमृतसर में करवाया गया।
जागरण संवाददाता, फरीदकोट
पंजाब सरकार द्वारा भगवान वाल्मिकी प्रकटोत्सव को समर्पित राज्य स्तरीय समागम अमृतसर स्थित राम तीर्थ में मनाया गया। इसमें वर्चुअल तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, यूथ कांग्रेस प्रधान वरिदर सिंह ढिल्लों के अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिलों से प्रदेश सरकार के मंत्री व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। समागम में कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा एससी विद्यार्थियों के पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप योजना की शुरुआत व रामतीर्थ हेतु विकास कार्यो के लिए 55 करोड़ की ग्रांट राज्य सरकार जारी की करने की घोषणा की।
फरीदकोट से समागम में शामिल मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार व फरीदकोट के विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने वाल्मिकी समाज के लागों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने एससी विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप योजना शुरू कर ऐतिहासिक काम किया है इसका फायदा बड़े स्तर पर पहुंचेगा। सरकार द्वारा 55 करोड़ की ग्रांट रामतीर्थ के विकास हेतु देना भी ऐतिहासिक है।
फरीदकोट मिनी सचिवालय के अशोक चक्र हाल में समागम के दौरान डीसी विमल कुमार सेतिया, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैमन एडवोकेट ललित मोहन गुप्ता, एडीसी गुरजीत सिंह, भावाधास के जिला प्रधान ओम प्रकाश बोहत, जिला प्रधान सफाई सेवक यूनियन संतराम, डाक्टर जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।