लायंस क्लब कोटकपूरा ग्रेटर के सदस्यों को दिलाई शपथ

लायंस क्लब कोटकपूरा ग्रेटर का शपथ ग्रहण समागम पूर्व प्रधान चरनजीत सिंह के नेतृत्व में हुआ। इसमें नव-नियुक्त प्रधान हरबीर सिंह सचिव ओपिंदर सिंह कोषाध्यक्ष सिमरनजीत सिंह पीआरओ अरुण मखीजा उप प्रधान अमनदीप सिंह राजीव कुकरेजा जगजीत सिंह समेत अन्य अधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 10:55 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 10:55 PM (IST)
लायंस क्लब कोटकपूरा ग्रेटर के सदस्यों को दिलाई शपथ
लायंस क्लब कोटकपूरा ग्रेटर के सदस्यों को दिलाई शपथ

संवाद सूत्र, कोटकपूरा : लायंस क्लब कोटकपूरा ग्रेटर का शपथ ग्रहण समागम पूर्व प्रधान चरनजीत सिंह के नेतृत्व में हुआ। इसमें नव-नियुक्त प्रधान हरबीर सिंह, सचिव ओपिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष सिमरनजीत सिंह, पीआरओ अरुण मखीजा, उप प्रधान अमनदीप सिंह, राजीव कुकरेजा, जगजीत सिंह समेत अन्य अधिकारियों को शपथ दिलाई गई। समागम के मुख्य मेहमान जिला 321 एफ के गवर्नर लायन नकेश गर्ग थे। जबकि पूर्व जिला गवर्नर रवीन्द्र प्रकाश गोयल, रीजन चेयरमैन प्रदीप गर्ग, जिला कोआर्डिनेटर लायन मुकेश मैदान और रीजन सचिव पवन गोयल मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए। जोन चेयरमैन सुरिन्दर सिंह ने मेहमानों, अधिकारियों और सदस्यों को स्वागत कहा गया। सचिव उपिंदर सिंह ने क्लब द्वारा किए गए कामों और भविष्य के अलग अलग प्रोजेक्टों के बारे में जानकारी दी। पूर्व जिला गवर्नर रवीन्द्र प्रकाश गोयल ने इस बार नए बने सदस्यों गुरमीत सिंह और विजय विकास को शपथ दिलाकर क्लब का मेंबर बनाया। जिला गवर्नर लायन नकेश गर्ग ने नए बने प्रधान हरबीर सिंह और उनकी टीम को शपथ दिलाई और समाज सेवा के अधिक से अधिक काम करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान लायन क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन के लिए क्लब द्वारा दो डालर प्रति मेंबर के हिसाब के साथ बनती राशि का चेक कोआर्डिनेटर मुकेश मैदान को सौंपा गया। मंच संचालन मनजिंदर सिंह मैदान और अजय पसरीचा ने किया। इस मौके पर जसविंदर पाल सिंह, संजीव गोयल, धर्मवीर सिंह, मोहित जिन्दल, गुरमिंदर सिंह, सरबजीत सिंह बराड़, संदीप कुमार, मनिन्दर सिंह आहूजा और मेंबर परिवार समेत उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी