प्रभु सिमरन से मिलती है मन को शांति

बालाजी कॉलोनी की गली 2 में महिला मंडल द्वारा श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन करवाए नंद महोत्सव का सभी भक्तों ने भरपूर आनंद लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Nov 2019 12:04 AM (IST) Updated:Fri, 29 Nov 2019 12:04 AM (IST)
प्रभु सिमरन से मिलती है मन को शांति
प्रभु सिमरन से मिलती है मन को शांति

संवाद सूत्र, फरीदकोट : बालाजी कॉलोनी की गली 2 में महिला मंडल द्वारा श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन करवाए नंद महोत्सव का सभी भक्तों ने भरपूर आनंद लिया। पावन श्रीधाम वृंदावन से पधारे हुए नागेंद्र जी महाराज कथा श्रवण कराते हुए बताया कि व्यक्ति को संसार से ममता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि गजेंद्र पत्नी और बच्चों पर बहुत भरोसा करता था, परंतु जब उसके जीवन में कष्ट आया तो अपनों ने साथ छोड़ दिया केवल और केवल भगवान ने ही उसका साथ दिया। इसलिए जीवन में केवल और केवल भगवान से ही मांगना चाहिए, क्योंकि भगवान ही जीव का दुख दूर कर सकते हैं। भगवान का नाम है दुख हारी भक्तवत्सल। भागवत के अंतर्गत बामन भगवान का दिव्य दर्शन कर समस्त भक्तों ने आनंद लिया। पूज्य महाराज ने बताया की राम और कृष्ण में ज्यादा अंतर नहीं है राम का जीवन मर्यादा से ओतप्रोत है। भाई को कैसे रहना चाहिए, पति-पत्नी का कैसा व्यवहार हो, माता-पिता का कैसा संबंध हो, यह सब चीजें हमें रामचरितमानस से सीखनी चाहिए। कृष्ण का चरित्र लीला से ओतप्रोत है इसलिए भगवान श्रीराम ने जो किया हर मानव को करना चाहिए और भगवान श्री कृष्ण ने जो कहा हर मानव को करना चाहिए। भागवत हमें मरना सिखाती है रामायण हमें जीना सिखाती है, बड़े धूमधाम के साथ चतुर्थी की पावन बेला में हम सभी भक्तों ने मिलकर अपार आनंद प्राप्त किया। वृंदावन से आए हुए कलाकारों ने सुंदर ब्रज की बधाइयों को श्रवण कर भावविभोर हो गए एवं वृंदावन से पधारे वैदिक आचार्यो ने विधिवत अभिषेक एवं वैदिक मंत्रों से बालकृष्ण का पूजन किाय। आज के मुख्य जजमान रहे केके गुप्ता एडवोकेट व अनिल शर्मा नैब तहसीलदार, जिन्होंने भगवान का दिव्य प्रसाद कथा उपरांत बाटा। इसके अलावा मुख्य जजमान पंकज अग्रवाल विकास कुमार विक्की एमसी, उपेंद्र शर्मा पूर्व जेल मिनिस्टर व केसी गर्ग, दीनदयाल गर्ग, राकेश गोयल, अश्वनी जैन, वीरेंद्र शाह, महिद्र बांसल, अशोक कुमार, जगदीश जैन, प्रेम बंसल आदि एवं समस्त महिला मंडल उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी