पांच स्कूलों के मेधावी विद्यार्थी पुरस्कृत

राम मोहम्मद सिंह आजाद वेलफेयर सोसाइटी ने पांच स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 03:05 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 11:04 PM (IST)
पांच स्कूलों के मेधावी विद्यार्थी पुरस्कृत
पांच स्कूलों के मेधावी विद्यार्थी पुरस्कृत

जेएनएन,फरीदकोट

राम मोहम्मद सिंह आजाद वेलफेयर सोसाइटी ने मोरांवाली, सुखनवाला, संधवा, गोलेवाला, गवर्नमेंट ग‌र्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल फरीदकोट में पांच सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की बारहवीं कक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान देकर पुरस्कृत किया। सोसाइटी के संस्थापक सोमिदर सिंह सुनामी और कुलवंत सिंह चानी ने कहा कि समाज का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें नैतिकता पाठ पढ़ाना है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता के बच्चों को हीन भावना न हो।

अब तक 200 से अधिक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले ऐसे होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि समाज ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को उनकी उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुख्तियार सिंह मत्ता, इकबाल सिंह मांगेरा, गुरिदर सिंह महेंदीरत्ता, परमजीत सिंह बराड़ तहसीलदार,राजिदर सिंह सरां सेवानिवृत्त तहसीलदार ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रिसिपल भूपिदर सिंह बराड़ ने सोसाइटी के कार्यो की प्रशंसा की।

chat bot
आपका साथी