नगर कौंसिल जैतो की दूसरी बैठसे भी दूर रहे कई पार्षद

नगर कौंसिल प्रधान द्वारा रखी गयी दूसरी बैठक में भी पहली बैठक की तरह पूरे पार्षद शामिल नहीं हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:30 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:30 PM (IST)
नगर कौंसिल जैतो की दूसरी बैठसे भी दूर रहे कई पार्षद
नगर कौंसिल जैतो की दूसरी बैठसे भी दूर रहे कई पार्षद

संवाद सूत्र, जैतो : नगर कौंसिल प्रधान द्वारा रखी गयी दूसरी बैठक में भी पहली बैठक की तरह पूरे पार्षद शामिल नहीं हुए। इसके पीछे यह बताया जा रहा है कि नगर कौंसिल जैतो के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव पार्षदों द्वारा नहीं किया है। बल्कि, कौंसिल अध्यक्ष का नाम लिफाफे से निकल कर आया है। उनके खिलाफ पार्षदों का बहुमत उसके खिलाफ है।

यह बात कांग्रेस पार्षद सुमन देवी ने कही। उन्होंने कहा कि लगातार दूसरी मीटिग में भी ज्यादातर पार्षदों के बायकाट करने से पूरी तरह एक बार फिर से यह साबित हो गया की बहुमत प्रधान के खिलाफ है।

पार्षद सुमन देवी ने कहा की जैतो शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जगह-जगह गंदा पानी खड़ा है, लोगों को नगर कौंसिल के कार्यों में काम करवाने में परेशानी आ रही है, और प्रधान और उपप्रधान सिर्फ फोटो खिचवाने में व्यस्त है और फोटो खिचवाने को ही विकास समझ रहे हैं। आज तक उन्होंने जहां जाकर जिस समस्या को हल करने के लिए फ़ोटो खिचवाई है, उस कार्य की समस्या अभी भी वैसे बनी हुई है जैसे की पहले थी। सुमन देवी ने कहा की प्रशासन के साथ मिलकर धक्केशाही से बना प्रधान कोई मीटिग कर कोई प्रस्ताव पास नही कर सकता और बगैर प्रस्ताव पास किए विकास कार्य नहीं हो सकते। अल्पमत वाला प्रधान धक्के से कुर्सी पर चिपक कर लोगों के साथ धोखा कर रहा है।

उन्होंने ने कहा लोगों के द्वारा चुने गए पार्षद अपना प्रधान चुनते है, और 17 पार्षद में से 10 मौजूदा प्रधान और उपप्रधान के खिलाफ है, तो फिर वह कैसे अपने आप को प्रधान मान रहा है। सुमन देवी ने कहा की जिस प्रधान के पास बहुमत नही होता उसे प्रधानगी का कोई भी अधिकार नही होता और अल्पमत वाले प्रधान का प्रधानगी की कुर्सी से उतरना तय है।

chat bot
आपका साथी