कपिल अग्रवाल बने व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन सचिव

भारतीय व्यापार मंडल पंजाब इकाई का विस्तार करते हुए श्री अमृतसर साहिब के कपिल अग्रवाल को प्रांतीय संगठन सचिव व होशियारपुर के रविन्द्र कटोच को प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 05:37 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 05:37 PM (IST)
कपिल अग्रवाल बने व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन सचिव
कपिल अग्रवाल बने व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन सचिव

संवाद सूत्र, जैतो :भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष राजीव गोयल बिट्टू बादल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिगल के दिशा निर्देश पर भारतीय व्यापार मंडल पंजाब इकाई का विस्तार करते हुए श्री अमृतसर साहिब के कपिल अग्रवाल को प्रांतीय संगठन सचिव व होशियारपुर के रविन्द्र कटोच को प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसी के साथ श्री मुक्तसर साहिब जिलाध्यक्ष तरसेम गोयल की संस्तुति पर विशाल कामरा को जिला महासचिव, तरसेम सिंह को जिला उपाध्यक्ष व विवेकशील जिदल को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रांतीय महासचिव पवन छाबड़ा ने कहा कि जल्द ही श्री मुक्तसर साहिब में जिला अध्यक्ष तरसेम गोयल की अध्यक्षता में एक व्यापारिक कांफ्रेंस का आयोजन किया जायेगा। पंजाब की कांग्रेस सरकार सत्ता में आने से पहले किए गए अपने वादों को याद करके अमल में लाने का प्रयास करे। प्रदेशाध्यक्ष राजीव गोयल सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने कहा था कि वह प्रापर्टी टैक्स को खत्म कर देंगे और आज वही कांग्रेस सत्ता में होते हुए प्रापर्टी टैक्स बढ़ाने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने केंद्र सरकार से भी मांग करते कहा कि अब एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनें भी पुन: प्रारंभ करनी चाहिए, क्योंकि पैसेंजर ट्रेन ही गरीब आदमी के आवागमन का मुख्य साधन है विशेष तौर पर कोविड के दौरान हर वर्ग महंगाई की मार झेल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि स्पेशल ट्रेनों की आड़ में बंद की गई सभी सुविधाएं जैसे प्रतिदिन सफर करने वालों को मासिक रियायती पास की सुविधा, बुजुर्गों को किराए में मिलने वाली रियायत तथा अन्य सभी सुविधाएं जो गत दिनों सरकार ने बंद कर दी थी पुन: लागू करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी