साइकिलिस्ट जसमनदीप सिंह सोढी का सम्मान

साइकिलिंग क्षेत्र में रोजमर्रा की नई प्राप्तियां कर रही कोटकपूरा साइकिल राइडर्स टीम के जसमनदीप सिंह सोढी ने 50000 किलोमीटर साइकिलिंग का शानदार सफर पूरा करने पर बलजीत सिंह खीवा डायरेक्टर चेनाब ग्रुप आफ के एजुकेशन की तरफ से विशेष सम्मान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 09:51 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 09:51 PM (IST)
साइकिलिस्ट जसमनदीप सिंह सोढी का सम्मान
साइकिलिस्ट जसमनदीप सिंह सोढी का सम्मान

संवाद सूत्र, कोटकपूरा : साइकिलिंग क्षेत्र में रोजमर्रा की नई प्राप्तियां कर रही कोटकपूरा साइकिल राइडर्स टीम के जसमनदीप सिंह सोढी ने 50000 किलोमीटर साइकिलिंग का शानदार सफर पूरा करने पर बलजीत सिंह खीवा डायरेक्टर चेनाब ग्रुप आफ के एजुकेशन की तरफ से विशेष सम्मान किया गया।

बलजीत सिंह खीवा ने जसमनदीप सिंह सोढी को इस प्राप्ति पर बधाई दी व टीम की तरफ से लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी प्रसंशा की। इस समय क्लब के सरपरस्त खरैती लाल शर्मा की तरफ से यह बताया कि जसमनदीप सिंह सोढी की तरफ से यह रास्ता लगभग महीनों में पूरा किया गया है, इस से पहले गुरदीप सिंह कलेर, रवि अरोड़ा और गुरप्रीत सिंह कमों के बाद जसमनदीप सिंह सोढी कोटकपूरा शहर के चौथे साइकिलिस्ट बन गए, जिन्होंने इतने किलोमीटर का साइकिल सफर पूरा किया है। इस दौरान उदय रन्देव, गुरराज सिंह विर्क, रजत कटारिया, सुखविन्दरपाल सिंह हैली, गुरसेवक पुरबा, जसमनदीप सिंह सोढी, रणजीत सिंह सिद्धू, धरमहेन्दर सिंह डोड, लवली अरोड़ा, आत्मा सिंह कलेर, बसंत अरोड़ा, मेजर सिंह, एडवोकेट अनीश गोयल, सरताज सिंह, डा. हरमीत सिंह ढिल्लों, डा. हरविन्दर सिंह धालीवाल, विशाल शर्मा, मनिन्दर सिंह, गुरिन्दर सिंह मठाड़ू, मनोज कुमार, मनप्रीत सिंह ढिल्लवां आदि ने इस बधाई दी।

chat bot
आपका साथी