तुलसी विवाह से मिलता है कन्या दान का सुख:सुखदेव शर्मा

जागरण संवाददाता,कोटकपूरा : स्थानीय प्रताप ¨सह नगर स्थित श्री ऊषा माता मंदिर में सोमवार शाम तुलसी शालिग्राम विवाह समारोह आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 11:52 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 11:52 PM (IST)
तुलसी विवाह से मिलता है कन्या दान का सुख:सुखदेव शर्मा
तुलसी विवाह से मिलता है कन्या दान का सुख:सुखदेव शर्मा

जागरण संवाददाता,कोटकपूरा : स्थानीय प्रताप ¨सह नगर स्थित श्री ऊषा माता मंदिर में सोमवार शाम तुलसी शालिग्राम विवाह समारोह आयोजित किया गया। महिला सत्संग मंडल द्वारा श्री श्री 1008 श्री ऊषा माता जी के आशीर्वाद से संपन्न करवाए इस समारोह के दौरान पुजारी सुखदेव शर्मा की तरफ से मंदिर में पूरी रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तुलसी शालिग्राम विवाह की रस्में अदा करवाई गई। ठाकुर जी को श्रीमती राजकुमारी के घर से बड़े लाव लश्कर के साथ बैंड बाजों की थाप पर नाचते गाते हुए लाया गया और शोभा रानी के परिवार ने कन्या पक्ष की जिम्मेवारी निभाई। इस मौके पर महिलाओं ने मांगलिक गीत गाए और तुलसी विवाह की कथा भी सुनी।तुलसी विवाह के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में भी सुहाग की समस्त सामग्री अर्पित करके तुलसी पर चुनरी चढ़ाई। और कोटकपूरा निवासियों को डेंगू के प्रकोप से मुक्त करने की प्रार्थना भी की गई। मंदिर के पुजारी सुखदेव शर्मा ने बताया कि मान्यता है कि जिन घरों में बेटियां नहीं होती वो तुलसी विवाह के जरिए कन्या दान का सुख प्राप्त कर सकते हैं। भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय हैं इसलिए उनके ही अवतार श्री कृष्ण को भी प्रिय हैं। ऐसे माता पिता जिनके पुत्र अथवा पुत्री के विवाह में विलम्ब हो रहा है ,उनको भी श्रद्धापूर्वक तुलसी विवाह सम्पन्न कराना चाहिए, इसका फल तत्काल मिलता है। जिनका दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा नहीं है, वह लोग भी सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए तुलसी विवाह करवा सकते हैं। तुलसी विवाह करवाने से कई जन्मों के पाप नष्ट होते हैं। तुलसी पूजा करवाने से घर में संपन्नता आती है,सुहागनों को अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है तथा संतान योग्य होती है। जिस घर में नियमित रूप से तुलसी की पूजा की जाती है उस घर में कभी धन-धान्य और ऐश्वर्य की कमी नहीं होती है।

chat bot
आपका साथी