गो सेवा करने का फल जरूर मिलता है : हरी चंद

संसार में बहुत लोग हैं जो अलग-अलग तरीके से समाज में सेवा करते हैं लेकिन अपनी जिदगी का बहुमूल्य समय गोसेवा में लगाना बड़ा ही प्रशंसनीय कार्य है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:19 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:19 PM (IST)
गो सेवा करने का फल जरूर मिलता है : हरी चंद
गो सेवा करने का फल जरूर मिलता है : हरी चंद

जेएनएन, फरीदकोट : संसार में बहुत लोग हैं, जो अलग-अलग तरीके से समाज में सेवा करते हैं, लेकिन अपनी जिदगी का बहुमूल्य समय गोसेवा में लगाना बड़ा ही प्रशंसनीय कार्य है। श्री प्रेम संकीर्तन मंडल की ओर से सेवा सम्मान कार्यक्रम के तहत सेवाभावी लोगों को सम्मानित किया जाता है, ताकि सेवा करने वाले सेवा कार्य के लिए आगे आएं। इस योजना के तहत मंडल की ओर से विश्व हिदू परिषद एवं गोशाला आनंदियाना गेट के सेवादार प्रमोद किगरा ने वंश गख्खड़ को गोशाला में लगातार गो सेवा करने पर मोमेंटो एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल अधिकारी हरी चंद अरोड़ा ने कहा के गो सेवा करने का फल जरूर मिलता है। घर में सुख-शांति रहती है, गो माता मन की मुराद पूरी करती है, शास्त्रों में गो सेवा करने का बहुत ही अहम स्थान बताया गया है। भगवान कृष्ण जी नंगे पांव गो माता की सेवा करते रहे हैं। इस अवसर पर जीवन पाल शर्मा व अन्य हाजिर रहे।

chat bot
आपका साथी