कांग्रेस नेत्री ने हिदुओं का किया अपमान : मुकेश गोयल

मुख्यमंत्री के फेरबदल में कांग्रेस की एक अग्रणी महिला नेत्री ने हिदुओं को नीचा दिखाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:18 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:18 PM (IST)
कांग्रेस नेत्री ने हिदुओं का किया अपमान : मुकेश गोयल
कांग्रेस नेत्री ने हिदुओं का किया अपमान : मुकेश गोयल

संवाद सूत्र, जैतो

मुख्यमंत्री के फेरबदल में कांग्रेस की एक अग्रणी महिला नेत्री ने हिदुओं को नीचा दिखाया है। यह बात श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुकेश गोयल व महासचिव राजीव बिट्टू बादल ने कहे। उन्होंने कहा कि कई दशकों से कांग्रेस की अग्रणी महिला नेता रही अम्बिका सोनी का हम बहुत ही सम्मान करते थे। उन्होंने पंजाब के बारे में यह कहकर कि वहां पर एक हिदू मुख्यमंत्री नहीं होना चाहिए, एक बहुत ही संकीर्ण मानसिकता की सोच का परिचय दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में चाहे एक हिन्दू को उप मुख्यमंत्री बनाकर इस बात की भरपाई करने की कोशिश की है लेकिन यह पूर्ण नहीं है। मुख्यमंत्री के इस फेरबदल में जो कुछ हुआ है उसका कुल मिलाकर आने वाले चुनाव में कांग्रेस को नेगेटिव रिजल्ट मिलने की ही अधिक संभावना है। उपरोक्त सारे प्रकरण में केवल हिदुओं की ही नहीं अपितु महिलाओं को भी अपमानित किया गया है।

इस अवसर पर भवन निर्माण प्रभारी राम रतन जिन्दल, भीमसैन मड़ाकिया व राजेश गोगी गोयल उपस्थित थे। --------------- बंद को समर्थन देगा व्यापार मंडल

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सिघु बार्डर पर किसान जत्थेबंदियों के साथ बैठक की। जिला मुक्तसर साहिब के व्यापार मंडल के प्रधान प्रदीप धींगड़ा ने बताया कि पंजाब प्रधान अमित कपूर और अपने साथियों के साथ सिघु बार्डर पहुंच कर किसान जत्थेबंदियों को विश्वास दिया गया कि जो किसानों और व्यापारियों का रिश्ता है वह इसी तरह ही बना रहेगा। व्यापार मंडल ने किसान जत्थेबंदियों को कहा कि व्यापार मंडल हमेशा किसानों के साथ था और हमेशा ही के साथ रहेगा। जब भी किसान भाई व्यापारियों को आवाज देंगे वह हमेशा किसानों के कंधे के साथ कंधा मिलकर उनका साथ देंगे। व्यापार मंडल के सदस्यों ने किसानों को कहा कि 27 सितंबर को बंद में पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल पूरा समर्थन देगा।

इस मौके सुरेश ग्रोवर, बंटी, अवतार सोनी, रजिदर पपनेजा, रमन सपरा, वंश धींगड़ा आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी