एक साल पहले हुई हत्या का आरोपित रिमांड पर

थाना सिटी पुलिस ने एक साल पहले हत्या का आरोपित को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 07:09 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 07:09 AM (IST)
एक साल पहले हुई हत्या का आरोपित रिमांड पर
एक साल पहले हुई हत्या का आरोपित रिमांड पर

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

थाना सिटी पुलिस ने एक साल पहले जोडि़यां चक्कियां के पास शादी की जागो पार्टी में दो गुटों के बीच गैंगवार में 16 वर्षीय छात्र की हत्या के मामले में वांछित को 26 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपित कोटकपूरा का प्रिस कुमार उर्फ टूटी, असलहा एक्ट के एक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। उसे फरीदकोट की अदालत में चल रहे एक अन्य केस में गैर हाजिर होने की वजह से प्राडक्शन वारंट पर लाया गया था। वांछित होने की

वजह से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया है।

यह घटना 7 सितंबर 2019 की है जिसमें जोड़ियां चक्कियां निवासी 11वीं के छात्र लवप्रीत सिंह पुत्र अजयपाल की मौत हो गई थी। दोनों गुटों के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस के अनुसार उनके पास मृत छात्र के दादा विनोद कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके आधार

पर फरीदकोट जेल में बंद गैंगस्टर भोला शूटर समेत मोहल्ला छज्जघड़ा निवासी

प्रिस कुमार उर्फ टूटी, रणजोध सिंह माहला कलां व गुरलाल सिंह बुट्टर के

खिलाफ केस दर्ज किया गया

था। विनोद कुमार के अनुसार उनके पड़ोस में रहते गुरजीत सिंह पुत्र चमकौर

के घर शादी के चलते जागो के उपलक्ष्य में घर के बाहर टेंट लगाकर लोगों को पार्टी दी जा रही थी। विनोद कुमार भी अपने पौत्र लवप्रीत सिंह के साथ पार्टी में शामिल था। वहां उनके साथ वाले मेज पर अंकुश कुमार उर्फ आशु अपने दो साथियों काला व सुखजिदर सिंह सुक्खा के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान वहां प्रिस कुमार टूटी अपने दो साथियों रणजोध सिंह माहला कलां व गुरलाल सिंह बुट्टर के साथ पहुंचा और पिस्तौल से आशु व उनके साथियों पर फायरिग कर दी। घटनामें घायल हुए लवप्रीत सिंह व आशु को सिविल अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने लवप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया था। थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि हत्या के उक्त

केस में नामजद आरोपी प्रिस कुमार उर्फ टूटी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी जिसके अब प्रॉडक्शन वारंट पर दिल्ली से लाने पर उसकी गिरफ्तारी डाली गई है और उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी