एक साल पहले दफनाया गया शव, जांच के लिए खोदी गई कब्र

एक साल पहले दफनाए गए शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने कब्र खोदी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:39 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:39 PM (IST)
एक साल पहले दफनाया गया शव, जांच के लिए खोदी गई कब्र
एक साल पहले दफनाया गया शव, जांच के लिए खोदी गई कब्र

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

एक साल पहले दफनाए गए शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने कब्र खोदी है। यह स्थिति तब पैदा हुई जब मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या कर दी गई और इस सुनियोजित हत्या के पीछे उसके दोस्त हो सकते हैं।

एसएचओ गुरमेल सिंह ने कहा कि कब्र खोदकर मनप्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति का शव बरामद किया है, जिसकी आठ नवंबर 2020 को चंडीगढ़ के रास्ते में मौत हो गई थी। मृतक के पिता ईसाई माखन सिंह ने अपने बेटे की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत का दरवाजा खटखटाया था। एसएचओ ने कहा कि शव को गुरु गोबिद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसएचओ ने कहा कि कोर्ट ने मनप्रीत की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए नियम के मुताबिक शव को विच्छेदन कर उसकी जांच कराने का निर्देश दिया था। पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत के कारण का पता नहीं चल सका क्योंकि उसकी मौत का कोई पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।

पिता से अर्जी मिलने के बाद कोर्ट ने पुलिस से रिकार्ड तलब किया था, जिसमें उसने स्वीकार किया था कि मृतक मनप्रीत सिंह घायल हो गया था। मृतक के एक साथी ने उसकी मृत्यु के समय पुलिस को बताया था कि मनप्रीत को ये चोटे सात नवंबर, 2020 को फरीदकोट में एक सड़क दुर्घटना के दौरान लगी थीं। इन चोटों के इलाज के लिए, दोस्त ने उसको एक निजी में ले दाखिल कराया था। मोगा के अस्पताल ने आगे चलकर मरीज को पीजीआइएमइआर चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन मनप्रीत की आठ नवंबर 2020 को रास्ते में ही मौत हो गई।

चूंकि मृतक के परिवार के किसी सदस्य ने पुलिस को इस मौत की सूचना नहीं दी थी, इसलिए उस समय कोई पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।

chat bot
आपका साथी