शिअद एससी मोर्चा के उप प्रधान समेत तीन लोगों ने थामा कमल

कृषि कानून पर प्रदेश भर में भाजपा के हो रहे विरोध के बीच तीन लोगों ने भाजपा का दमन थाम लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 04:17 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 04:17 PM (IST)
शिअद एससी मोर्चा के उप प्रधान समेत तीन लोगों ने थामा कमल
शिअद एससी मोर्चा के उप प्रधान समेत तीन लोगों ने थामा कमल

जागरण संवाददाता, फरीदकोट

कृषि कानून पर प्रदेश भर में भाजपा के हो रहे विरोध के बीच भाजपा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अंदरखाते किए जा रहे प्रयासों के तहत लोगों को भाजपा में शामिल कराया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को चंडीगढ़ भाजपा जिला मुख्यालय में फरीदकोट जिले के तीन लोगों को प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा द्वारा पार्टी में शामिल करवाया गया। भाजपा का दामन थामने वालों में बूटा सिंह उप प्रधान अकाली दल एससी मोर्चा, एडवोकट रंजीत कक्कड़ रीजनल चेयरमैन लायंस क्लब व डाक्टर अनिल कटारिया समाजसेवी शामिल है।

भाजपा में शामिल होने के बाद इन लोगों ने कि भाजपा की नीतियां देश के चहुंमुखी विकास की है, बिना किसी भेद-भाव के देश के सभी हिस्सों में रहे विकास कार्य से देशवासी खुश हैं। भाजपा में सभी वर्करों का सम्मान होता है।

उक्त लोगों ने कहा कि भाजपा की जिला प्रधान की कमान दुर्गेश शर्मा को मिलने के बाद वह लोग दुर्गेश शर्मा के कार्यो से प्रेरित हैं। शर्मा ने जिले में भाजपा के वह विग भी मजबूत चेहरों के साथ खड़े कर दिए जो पद पिछले 15 सालों से खाली पड़े थे। दुर्गेश शर्मा ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रव्यापी नीतियां व विकास परक कार्य प्रदेश के लोगों को पसंद है, जिससे लोग भाजपा का दामन थाम रहे हैं। उन्हें खुशी है कि बूटा सिंह उप प्रधान अकाली दल एससी मोर्चा, एडवोकट रंजीत कक्कड़ वकील रीजनल चेयरमैन लायंस क्लब व डाक्टर अनिल कटारिया समाजसेवी शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय कई और बड़े चेहरे भाजपा में शामिल होगें।

chat bot
आपका साथी