अनुसूचित जाति कांग्रेस के साथ : डा. जगीर

अनुसूचित जाति के कभी भी अकाली दल का समर्थन नहीं करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:26 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:26 PM (IST)
अनुसूचित जाति कांग्रेस के साथ : डा. जगीर
अनुसूचित जाति कांग्रेस के साथ : डा. जगीर

जासं, फरीदकोट

अनुसूचित जाति के कभी भी अकाली दल का समर्थन नहीं करेगा, क्योंकि दलित समुदाय कांग्रेस पार्टी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। यह बात कांग्रेस नेता डा. जगीर ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेअदबी कांड व पंजाबियों के दोषियों को प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि बीएसपी का साथ मिलने से शिअद सरकार में आने की सोचे भी नहीं क्योंकि दलित समुदाय कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ा। उन्होंने कहा कि किसानों को पता है कि किसान विरोधी कृषि कानून का समर्थन करके शिअद ने पंजाब के लोगों से धोखा किया है। अब पंजाब का दलित मजदूर समुदाय शिअद के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी के नेताओं को गांव में घुसने नहीं देगा।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिदरजीत सिंह सेखों चेयरमैन मार्केट कमेटी, शिवराज सिंह ढिल्लों सरपंच सादिक, जसवंत सिंह कुल, प्रीतपाल सिंह भंडारी, साजन शर्मा, रेशम सिंह, नगिदर सिंह, यूथ नेता सनी कुमार भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी