स्कूलों में लगाए गए हैं सीसीटीवी कैमरे

लड़कियों व महिलाओ की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके इसके लिए योजना चलाई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 04:15 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 05:18 PM (IST)
स्कूलों में लगाए गए हैं सीसीटीवी कैमरे
स्कूलों में लगाए गए हैं सीसीटीवी कैमरे

एलेक्स डिसूजा, फरीदकोट

लड़कियों व महिलाओ की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना शुरू की गई थी। इसके अलावा राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को देशभर में मनाया जाता है फिर भी बालिकाओें की सुरक्षा राम-भरोसे है।

जिला फरीदकोट में सरकारी प्राइमरी व सकेंडरी स्कूलों की कुल संख्या 288 है, जिसमें 242 प्राइमरी व 42 सेकेंडरी स्कूल हैं। बीते दिनों मोगा के सरकारी स्कूल में घटित दुष्कर्म के प्रयास की घटना को देखते हुए सरकारी स्कूलों में सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगा दिखाई दे रहा है। यह घटना आए दिन किसी न किसी जिले में घटित होती रहती है। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए इसमें सुधार लाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों व समाजसेवियों की प्रतिक्रिया को लोगों तक पहुंचाने का व इसमें सुधार लाने का प्रयास किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी प्राइमरी धन्ना सिंह देयोल ने बताया कि जिले में 246 स्कूलों में कुल 24355 विद्यार्थियों द्वारा पढ़ाई की जा रही है। इस समय सिर्फ पांचवीं के विद्यार्थियों की ही क्लास लगाई जा रही है। स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक का है। जिले के कई स्कूलों में सुरक्षा को मुख्य रखते हुए कैमरे लगाए गए हैं लेकिन कईयों में कैमरे नही लगे है। स्कूल में क्लास-फोर स्टाफ व स्वीपर होने भी जरूरी है। विद्यिार्थियों को स्कूल लगने से 10 मिनट पहले ही आना चाहिए। क्योंकि स्कूल गेट पर कोई भी सुरक्षा कर्मचारी नहीं होता। इनसेट

अध्यापकों को जारी किए गए निर्देश

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी हुक्मों में टीचर्स को 10 बजे से 3 बजे के आर्डर जारी किए गए है। साल में 2-3 बार पेरेंट्स मीटिग भी की जाती है। इसमे पेरेन्ट्स को विद्यार्थियों के स्कूल आने के बारे में बातचीत जा सकती है।

chat bot
आपका साथी