23 को टिल्ला बाबा फरीद से निकलेगा नगर कीर्तन

12वीं सदी के महान सूफी संत बाबा शेख फरीद की याद में यहां होने वाला समागम सीमित होगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 03:49 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 03:49 PM (IST)
23 को टिल्ला बाबा फरीद से निकलेगा नगर कीर्तन
23 को टिल्ला बाबा फरीद से निकलेगा नगर कीर्तन

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

12वीं सदी के महान सूफी संत बाबा शेख फरीद की याद में यहां होने वाला पांच दिवसीय आगमन पर्व दूसरे साल भी कोरोना कारण सीमित कार्यक्रमों के तहत हो रहा है। आगमन पर्व शुरू होने से पहले शहर को सजाया जाता था, परंतु इस साल आगमन पर्व रद होने के फैसले के बाद नगर कौंसिल ने शहर में झाड़ू मारना भी जरूरी नहीं समझा। शहर की टूटीं सड़कों की भी हालत नहीं सुधारी गई।

शहर की मुख्य सड़कें पिछले लम्बे समय से खस्ता हालत में हैं और आगमन पर्व के दौरान इन सड़कों की हालत सुधरने की संभावना थी। परंतु पांच दिवसीय आगमन पर्व के दौरान कोई भी सरकारी समागम नहीं हो रहा और न ही कोई मंत्री शहर में आ रहा है। गुरदित्त सिंह सेखों ने कहा कि चाहे आगमन पर्व के समागम रद हो गए, फिर भी नगर कौंसिल की तरफ से शहर की सफाई की तरफ ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से आगमन पर्व के समागम रद करना ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि सेहत विभाग की हिदायतें मुताबिक कुछ समागम करवाए जा सकते थे।

यहां के सरकारी बृजेंद्रा कालेज में पुस्तक मेला लगाया गया, जिसमें पंजाब के करीब 40 पब्लिकेशनों ने हिस्सा लिया है। इस पुस्तक मेले का उद्घाटन करते बाबा फरीद संस्थाओं के चेयरमैन इन्द्रजीत सिंह खालसा ने कहा कि चाहे बाबा फरीद आगमन पर्व के समागम रद हो गए हैं, फिर भी रात समय होने वाले धार्मिक समागम आम की तरह होंगे। 23 सितंबर को टिल्ला बाबा फरीद से गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब तक नगर कीर्तन निकाला जाएगा।

chat bot
आपका साथी