काशी विश्वनाथ कारिडोर खोलने की खुशी में प्रभातफेरी निकाली

भारतीय जनता पार्टी कोटकपूरा जिला फरीदकोट की तरफ से प्रभातफेरी निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 04:35 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 04:35 PM (IST)
काशी विश्वनाथ कारिडोर खोलने की खुशी में प्रभातफेरी निकाली
काशी विश्वनाथ कारिडोर खोलने की खुशी में प्रभातफेरी निकाली

संवाद सूत्र, कोटकपूरा

भारतीय जनता पार्टी कोटकपूरा जिला फरीदकोट की तरफ से काशी विश्वनाथ कारिडोर खोलने की खुशी में पंजाब भाजपा व्यापार सेल के राज्य सचिव राकेश गर्ग और भाजपा एमएसएमई सेल के जिला कनवीनर सतदीप गोयल, जिला प्रधान दुर्गेश शर्मा, मंडल प्रधान व्यापार सेल मुकेश मित्तल के नेतृत्व में प्रभातफेरी और भजन वंदना का आयोजन किया गया।

राज्य सचिव राकेश गर्ग ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की तरफ से देश की भलाई के लिए जो फैसले लिए जा रहे हैं, वह प्रशंसनीय हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से पहले करतारपुर साहिब कारिडोर और अब काशी विश्वनाथ कारिडोर खोलकर देश में सब धर्मों के बराबर सत्कार होने का सबूत दिया है। इस समय पर स्टेट कार्यकारिणी सदस्य मास्टर हरबंस लाल शर्मा, कमल गर्ग, जिला महामंत्री राजविन्दर भलूरिया, डाक्टर सतीश शर्मा राज्य को-कनवीनर मेडिकल सेल, जसपाल सिंह पंजगराई, डाक्टर बलदेव सिंह, जसविन्दर सिंह गिल, डाक्टर जसविन्दर सिंह खीवा , ब्रज छाबड़ा, दर्शन सिंह गिल, दीपक मित्तल, विनोद शर्मा हाकिम मोड़, केवल सिंह, आनन्द कुमार और भी भाजपा वर्कर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी