ठेकेदारी व्यवस्था बंद कर पक्के कर्मचारियों की भर्ती की जाए

सफाई सेवक यूनियन की ओर से अनिश््िचतकालीन धरना शुरू किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 03:37 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 03:37 PM (IST)
ठेकेदारी व्यवस्था बंद कर पक्के कर्मचारियों की भर्ती की जाए
ठेकेदारी व्यवस्था बंद कर पक्के कर्मचारियों की भर्ती की जाए

संवाद सूत्र, कोटकपूरा

सफाई सेवक यूनियन पंजाब और म्यूनिसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी के फैसले के अनुसार सफाई कर्मचारियों की मांगों को हल करवाने के लिए शनिवार को सफाई सेवक यूनियन की तरफ से अनिश्चित काल के लिए हड़ताल शुरू कर दी गई। कर्मचारियों की तरफ से सरकार के खिलाफ •ाोरदार नारेबाजी भी की गई।

सफाई सेवक यूनियन की तरफ से प्रधान प्रेम कुमार काला राज्य जनरल सचिव रमेश गैचंड और राज्य सचिव चिमन लाल भोली के नेतृत्व नीचे नगर कौंसिल दफ्तर के आगे धरना दिया गया। इस दौरान सुशील गैचंड जनरल सचिव और निर्मल चांवरिया सूबा सहायक वित्त सचिव और वरिष्ठ उप प्रधान ने कहा कि शुरू किए गए इस संघर्ष में कच्चे सफाई कामगार, दफ्तरी स्टाफ और सफाई कर्मचारी शामिल हैं।

उन्होने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए संगठन की तरफ से फैसला किया गया है कि हर रोज 15 -20 कर्मचारियों की तरफ से ही कोविड-19 से संबंधित गाइडलाइन का पालन करते हुए सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा और बाकी कर्मचारी अपने घरों में ही रहेंगे। उन्होने मांग की कि नई पेंशन योजना बंद कर पुरानी पैंशन स्कीम लागू की जाए। ठेकेदारी व्यवस्था बंद कर पक्के मुलाजिमों की भरती की जाए। कर्मचारियों की तनख्वाह में से काटी गई पीएफ की राशि को ब्याज समेत वापस किया जाए और पढ़े -लिखे सफाई कर्मचारियों को तरक्की दी जाए।

इस मौके पर अविनाश चौहान जिला प्रधान, इन्दरपाल, अनिल कुमार, विक्की चांवरिया, सुरिन्दर सारवान, हरी राम मिटा, नत्थू राम मिटा, गोपी चंद कांगड़ा, सोमराज, बिकी चांडालिया, बादल गैचंड, बोबी, बिकी, जसदीप नीटा, अमन शर्मा, रामकरन और सुखदेव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी