प्रवीन जिन्दल व्यापार मंडल जिला फरीदकोट के अध्यक्ष व भीमसैन जिन्दल प्रदेश सचिव नियुक्त

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कपूर द्वारा व्यापार ौंडल के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:35 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:35 PM (IST)
प्रवीन जिन्दल व्यापार मंडल जिला फरीदकोट के अध्यक्ष व भीमसैन जिन्दल प्रदेश सचिव नियुक्त
प्रवीन जिन्दल व्यापार मंडल जिला फरीदकोट के अध्यक्ष व भीमसैन जिन्दल प्रदेश सचिव नियुक्त

संवाद सूत्र, जैतो

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कपूर द्वारा जैतो के प्रसिद्ध समाजसेवी व्यापारी प्रवीन जिन्दल को जिला फरीदकोट का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भीमसेन जिन्दल को प्रदेश सचिव के तौर पर जिम्मेवारी सौंपी है। उनको यह नियुक्ति पत्र बठिडा में व्यापार मंडल के प्रदेशिक समारोह में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित कपूर और चेयरमैन करतार सिंह जौड़ा ने दिया।

नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीन जिन्दल ने प्रदेश अध्यक्ष अमित कपूर और समूह व्यापार मंडल के अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा व्यापारियों को आने वाली मुश्किलों का हल करवाने के लिए पूरी तनदेही से कार्य किया जाएगा। प्रवीन जिन्दल को जिला फरीदकोट के अध्यक्ष और भीमसेन जिन्दल को प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा की है इनकी नियुक्ति से व्यापार मंडल और मजबूत होगा। ------------------- केंद्रीय विद्यालय नानक बगीचा का किया निर्माण

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

प्राचार्या डा. हरजिदर कौर की अध्यक्षता एवं निर्देश में केंद्रीय विद्यालय फरीदकोट में नानक बगीचे का निर्माण किया गया। इसमें फारेस्ट रेंज ऑफिसर तेजिदर सिंह, फारेस्ट गार्ड सुमनप्रीत कौर, फारेस्ट गार्ड गुरुकीर्तन सिंह, व ब्लॉक अफसर निर्मल सिंह तथा उनके सहयोगी कर्मचारियों ने मुख्य भूमिका निभाई । नानक बगीचे के निर्माण में विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं एवं देख -रेख में किरण नौटियाल, केदारनाथ, अंजू शर्मा जी एवं मधु गांधी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि बढ़ते ग्लोबल वार्मिग से बचाव के लिए पौधारोपण करना जरूरी है।

बगीचे में मुख्यत: तुलसी, गुलाब ,आंवला ,अमलतास, जामुन ,पपीता, बेलपत्र ,गुलमोहर ,डेक ,पीपल तथा आम और अमरूद के पौधे लगाए गए।

chat bot
आपका साथी