विरोधियों की नजर में इस्तीफे का अब कोई फायदा नहीं

प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिदर सिंह ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:06 PM (IST)
विरोधियों की नजर में इस्तीफे का अब कोई फायदा नहीं
विरोधियों की नजर में इस्तीफे का अब कोई फायदा नहीं

प्रदीप कुमार सिंह, फरीदकोट

प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिदर सिंह ने शनिवार शाम पांच बजे राजभवन पहुंच कर अपना इस्तीफा राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सौंप दिया। कैप्टन को बदले जाने की मांग लंबे समय से पार्टी के विधायकों द्वारा की जा रही थी। कई विधायकों द्वारा कैप्टन के नेतृत्व में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव न लड़ने की भी चेतावनी दी गई थी। हालांकि कैप्टन द्वारा ड्रैमेज कंट्रोल की पूरी कोशिश करते हुए विरोधियों को मनाने की भी कोशिश की गई थी, परंतु अंतत: विरोधियों की संख्या बल को देखते हुए पार्टी ने भाजपा की तर्ज पर पंजाब में भी मुख्यमंत्री बदलने का फैसला विधानसभा चुनाव से ठीक छह महीने पहले किया। देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस के अगला मुख्यमंत्री कैसे पंजाब के मतदातओं की आशाओं, आकांक्षाओं के साथ ही अपने विधायकों के मनसूबों पर खरा उतरता है।

भाजपा जिला प्रधान दुर्गेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह से फेल रही है। 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से जो भी वादे कर पार्टी सत्ता में आई थी, उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। बेअदबी कांड जैसा अहम मसला भी कांग्रेस पार्टी हल नहीं कर पाई है, ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यमंत्री के लिए कुछ कर पाना संभव नहीं होगा।

शिअद के प्रधान मनतार सिंह बराड़ ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की कथनी और करनी का अंतर समझ चुकी है। अब मुख्यमंत्री बदलने से कुछ नहीं होने वाला है। कांग्रेस पार्टी को केवल मुख्यमंत्री का ही इस्तीफा नहीं दिलाना चाहिए था। बल्कि कांग्रेस के सभी विधायकों को इस्तीफा देकर जनता से किए वादे पूर न कर पाने पर लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पुरानी शराब नई बोतल में डाल कर लोगों दिखाना चाहती है कि वह अब सबकुछ ठीक कर लेगी। साढ़े चार साल में कैप्टन सरकार ने जो भी फैसले लिए या जो भी काम किया, उस सब में समूची कांग्रेस पार्टी शामिल रही है, प्रदेशवासियों के साथ की गई ठगी की जिम्मेदारी नैतिक आधार पर समूची कांग्रेस को लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। इनसेट

पार्टी हाईकमान के फैसले के साथ : संधू

कांग्रेस जिला प्रधान अजयपाल सिंह संधू ने कहा कि वह पार्टी हाईकमान के फैसले के साथ हैं। मुख्यमंत्री रहते कैप्टन ने भी बहुत सारे अच्छे काम किए है, और जो कुछ काम रह गए है, उसे आने वाला मुख्यमंत्री पार्टी का काम पूरा करेगा।

chat bot
आपका साथी