फरीदकोट अनाज मंडी में पहुंचा धान

अनाज मंडी में धान आवक शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:53 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:53 PM (IST)
फरीदकोट अनाज मंडी में पहुंचा धान
फरीदकोट अनाज मंडी में पहुंचा धान

जागरण संवाददाता, फरीदकोट

अनाज मंडी में धान आवक शुरू हो गई है। फसल की क्वालिटी व फसल में नमी का स्तर देखते हुए सरकारी घोषित एमएसपी से 97 रुपये प्रति क्विटल व्यापारियों द्वारा धान की कम बोली लगाई गई। शुक्रवार को धान की बोली प्रति क्विटल 1863 रुपये लगी।

मंडी में इस सत्र में पहली कमीशन एजेंट दुनी चंद एंड संस की आढ़त पर किसान शेखा सिंह पुत्र मक्खन सिंह गांव कालू अराईके उताड़ फिरोजपुर द्वारा पी111 धान मंडी में लाई गई, जो कि 1862 में बिकी। एक और किसान कुलवंत सिंह ने बताया प्राइवेट बोली पर उनका धान 1863 रुपये बिका, जो कि त्रिवेणी राइस इंडस्ट्री ने खरीदा गया। किसान शेखा सिंह ने बताया कि उन्होंने आठ एकड़ धान की मई में बिजाई की थी, जो कि अब पक कर तैयार है। वह आज तान एकड़ की फसल मंडी में लाए थे जो कि लगभग 300 गट्टे होगी।

आढ़ती एसोसिएशन के खाजांची महेंद्र बंसल ने बताया की बोली में मौजूद राहुल बंसल त्रिवेणी राइस इंडस्ट्री, बीनू मोंगा राजपाल एंड कंपनी, पुरुषोत्तम लाल, दर्शन लाल, बलदेव कुमार, रविद्र गर्ग ताऊ एंड कंपनी आदि उपस्थित थे। धान का सरकारी रेट 1960 रुपये प्रति क्विटल सरकार द्वारा घोषित किया गया है। आढ़तियों की ओर से महेंद्र कुमार बंसल ने किसानों से अपील की है कि वह सूखा धान ही मंडी में लेकर आए, और जब सरकारी खरीद शुरू हो तभी धान मंडी में लाया जाए, जिससे उनको धान का सही दाम मिल पाए। ------------------- पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

माउंट लिट्रा जी स्कूल में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें पौधों को पानी देना, कैम्प की सफाई करना, पोस्टर बनाना आदि शामिल की गई।

स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर चमनलाल गुलाटी तथा प्रधानाचार्य यूआर वशिष्ठ व उप-प्रधानाचार्य यशु धींगडा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण की सुरक्षा संबंधी जागरूक करना है।वातावरण को साफ एवं स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है। बढ़ रहे प्रदूषण के कारण अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं जिस कारण मनुष्य,जीव -जंतुओं को भयंकर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।

बढ़ रही आबादी के कारण निरंतर वृक्षों की कटाई की जा रही है। इससे पर्यावरण असंतुलित हो रहा है और उसी का दुष्परिणाम हमें देखने को मिल रहा है कि आज सांस लेने के लिए हम स्वच्छ वायु से वंचित हो रहे हैं। स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर चमनलाल गुलाटी और स्कूल के सचिव पंकज गुलाटी ने विद्यर्थियों को कहा कि पर्यावरण सरंक्षण हम सब की जिम्मेदारी है। हमें यह प्रण लेना चाहिए की हम पर्यावरण को सुरक्षित रखेंगे तथा एक पौधा अवश्य लगाएंगे। हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करने चाहिए ताकि वातावरण को साफ स्वच्छ व हरा भरा किया जा सके।

chat bot
आपका साथी