नगर कौंसिल प्रधान चुने गए नरिन्दरपाल सिंह

नगर कौंसिल फरीदकोट के कोसलरों की तरफ से प्रधान व उपप्रधान का चुनाव किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 05:09 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 05:09 PM (IST)
नगर कौंसिल प्रधान चुने गए नरिन्दरपाल सिंह
नगर कौंसिल प्रधान चुने गए नरिन्दरपाल सिंह

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

नगर कौंसिल फरीदकोट के कोसलरों की तरफ से मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार और फरीदकोट से विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों की हा•िारी में प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान और उप प्रधान का चुनाव किया गया। नरिन्दरपाल सिंह निदा को प्रधान, रूपइन्दर कौर बराड़ वरिष्ठ उप प्रधान और हरमीत गांधी को उप प्रधान चुना गया।

विधायक ढिल्लों ने प्रधान नरिन्दरपाल सिंह निदा और दूसरे चुने गए अधिकारियों को बधाई देते कहा कि अब नगर कौंसिल के चुने गए नुमाइंदों के साथ नगर कौंसिल में विकास कार्य ओर तेज होंगे। उन्होंने समूह सदस्यों के सहयोग के साथ शहर के विकास के लिए काम करने की ताकिद की। उन्होंने उम्मीद जताई कि नरिन्दरपाल सिंह निदा अपने साथियों के साथ शहर का विकास करवाएंगे।

ं नरिन्दरपाल सिंह निदा ने स. ढिल्लों समेत समूह कौंसलरों का धन्यवाद करते कहा कि जिस भरोसो के साथ उन को यह •िाम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। शहर को एक नमूने का शहर बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। लोगों की मुश्किलों को पहल के आधार पर हल किया जाएगा।

इस मौके पर डीएसपी सतविन्दर सिंह विर्क, एएमई राकेश कम्बो•ा, जेई सज्जल गुप्ता, डा जंगीर सिंह, अमित कुमार जुगनू, जगदीश राय, रिकी गांधी,, करमजीत टहना उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी